जैसलमेर

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से व्यर्थ बह रहा पानी,इसके अलावा यह है बड़ी समस्या

लाठी गांव में जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हर दिन शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है।
2 min read
Jul 03, 2018
Wasted flowing water due to dameaged pipeline
Wasted flowing water due to dameaged pipeline

जैसलमेर.लाठी गांव में जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हर दिन शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है। गांव में पशु चिकित्सालय के पास गत एक माह से विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। ऐसे में सैंकड़ों लीटर शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके अलावा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह पानी यहां जमा हो रहा है तथा मच्छरों की भरमार से बीमारियां फैलने की आशंका है।

सांवलसिंह के निधन से शोक की लहर
पोकरण. क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख सांवलसिंह सनावड़ा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। गौरतलब है कि प्रधानाचार्य सनावड़ा गत पांच माह से असाध्य रोग से पीडि़त थे। जिनका सोमवार को सुबह पोकरण स्थित निवास पर निधन हो गया। उनका पैतृक गांव सनावड़ा स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। वे स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भी थे।

कार पलटने से चार जने घायल, दो जोधपुर रैफर
पोकरण. जोधपुर जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम को एक कार पलट जाने से चार जने घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया गया । एक कार में सवार कुछ श्रद्धालु रामदेवरा दर्शनों के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड पर कालीमगरी के पास अचानक संतुलन बिगड़ जाने से कार पलट गई । जिससे उसमें सवार पाली जिलांतर्गत गुडाएदला निवासी हरीश (35) पुत्र नरसिंह, प्रियवंतसिंह (22) पुत्र राजूसिंह, पूरणसिंह (36 ) पुत्र जयसिंह व वलसाड गुजरात निवासी राज (18 ) पुत्र इन्द्रजीत घायल हो गए । इसके अलावा कार में सवार अन्य तीन जनों को भी मामूली चोटें लगी। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मनोज व पायलट सवाईसिंह उज्जवल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल लेकर आए । यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरीश व प्रियवतसिंह को जोधपुर रैफर कर दिया । जबकि शेष घायलों को छुट्टी दे दी ।

Updated on:
03 Jul 2018 07:41 pm
Published on:
03 Jul 2018 07:01 pm