जैसलमेर

Water Problem: कहीं सप्ताह तो कहीं महिनों से जलापूर्ति बाधित, जीएलआर में बन गए घोंसले

- सर्दी में भी सूख रहे कंठ, गर्मी में होगा बेहाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 9:15 AM IST
Water Problem: कहीं सप्ताह तो कहीं महिनों से जलापूर्ति बाधित, जीएलआर में बन गए घोंसले
Water Problem: कहीं सप्ताह तो कहीं महिनों से जलापूर्ति बाधित, जीएलआर में बन गए घोंसले

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में जगह-जगह पेयजल संकट के कारण आमजन परेशान हो रहा है। कहीं सप्ताह तो कहीं महिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को महंगे दामों में ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। भणियाणा उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। गत कुछ महिनों से सर्दी का दौर चल रहा है। सर्दी के मौसम में पानी की मांग व खपत कम होने के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। कई जगहों पर ग्रामीणों की ओर से आंदोलन भी किए जा रहे है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

यहां पांच माह से जलापूर्ति बंद

भणियाणा उपखंड क्षेत्र के स्वामीजी की ढाणी ग्राम पंचायत के आंबाणियों की ढाणी में जीएलआर व पशुखेली निर्मित है। यहां गत पांच माह से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण जीएलआर व पशुखेली सूखे पड़े है। ग्रामीणों को मुंह मांगे दामों पर पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। साथ ही मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है।

हकीकत यह भी

ढाणी में निर्मित जीएलआर में जलापूर्ति कई महिनों से बंद होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीएलआर में पक्षियों ने अपना आश्रय स्थल तक बना दिया है। यही नहीं कबूतर व अन्य पक्षियों की ओर से अंडे भी दे दिए गए है। बावजूद इसके जलदाय विभाग के अधिकारियों की ओर से जलापूर्ति सुचारु कर राहत दिलाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Published on: