जैसलमेर

पानी के मुहाने फिर भी प्यासे

-खण्डहर में तब्दील होने के कगार पर जलदाय विभाग कार्यालय

less than 1 minute read
Jul 17, 2020
पानी के मुहाने फिर भी प्यासे

रामगढ़. कस्बे में स्थित जलदाय विभाग का कार्यालय अब खण्डहर में तब्दील होने की कगार पर है। कस्बे में आसुतार मार्ग पर सहायक अभियंता स्तर तक का एक बहुत ही सुंदर भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन अभी यहां कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आता है। कार्यालय के भीतर से पूरा फर्श टूट चुका है। बाहर पूरे भवन को बबूल की झाडिय़ों ने घेर लिया है। यह भीतर से धूल से भरा दिखाई दे रहा है
हकीकत यह भी
कस्बे में जलदाय विभाग के कार्यालय के पास वाली बाजार में करीब पांच-सात दिन से पानी की आपूर्ति नही हुई हैं। भीषण गर्मी में स्थानीय बाश्ंिादों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार हेतराम स्वामी व अन्य ने बताया कि बाजार में जितने भी टांके थे वे सभी खाली हो गए हैं। इन दिनों 700 रुपए ट्रेक्टर-टंकी के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों को इस संबंध में अवगत कराने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समय पर विभाग का कार्यालय खोलने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया जाए।

Published on:
17 Jul 2020 10:24 pm
Also Read
View All