जैसलमेर

स्वर्णनगरी में आसमान से बरसे अंगारे, पारा 45 डिग्री पर पहुंचा

स्वर्णनगरी में प्रचंड गर्मी ने मंगलवार को लोगों को हैरान कर दिया।

less than 1 minute read
Apr 15, 2025

स्वर्णनगरी में प्रचंड गर्मी ने मंगलवार को लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर के समय मानो आसमान से सूर्य की किरणें नहीं अंगारों की बारिश हुई। जिसके चलते खुले में निकले लोगों का तन झुलसने लगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 45.0 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह क्रमश: 44.0 व 26.7 डिग्री रहा था। मंगलवार को गर्मी में उबाल आने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दोपहर की धूप तो इस कदर झुलसा रही थी कि लोगों का बाहर निकलना दुभर हो गया। उस पर पूर्वी दिशा से चलने वाली हवाओं ने लू का रूप धर लिया। शाम 6 बजे तक तपिश का असर बना रहा। उसके बाद कहीं जाकर थोड़ी राहत मिली। विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार तक मौसम इसी तरह से सताने वाला बना रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री के स्तर को भी छू सकता है।

Published on:
15 Apr 2025 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर