जैसलमेर

Weather Update: दिन में सुहाना मौसम, रात में सता रही सर्दी

स्वर्णनगरी जैसलमेर का मौसम दिन और रात में अलग-अलग रंग दिखा रहा है। दिन में अच्छी धूप खिलने के चलते मौसम खुशगवार महसूस हो रहा है वहीं सूर्यास्त के बाद ठंडक का असर बढ़ जाता है और रात गहराने के दौरान सर्दी सताने लगती है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2025

स्वर्णनगरी जैसलमेर का मौसम दिन और रात में अलग-अलग रंग दिखा रहा है। दिन में अच्छी धूप खिलने के चलते मौसम खुशगवार महसूस हो रहा है वहीं सूर्यास्त के बाद ठंडक का असर बढ़ जाता है और रात गहराने के दौरान सर्दी सताने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 10.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले यह क्रमश: 24.8 और 11.2 डिग्री रहा था। दिन और रात के तापमान में अंतर करीब 14 डिग्री का बना हुआ है। वातावरण में आद्र्रता 51 प्रतिशत तक दर्ज हुई वहीं हवाओं के थमे रहने से थोड़ी राहत रही। आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगभग इसी स्तर पर रहने और रात में तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है।

Published on:
03 Feb 2025 09:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर