जैसलमेर में वह चोर एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे आ गया है, जो मनमौजी किस्म का है। जहां चोरी करता, वहां इत्मीनान से रुक कर खाने-पीने का शौक भी पूरा करता। पिछली बार एक इंजीनियर के यहां चोरी करने गया, तब दीवारों पर लिपिस्टिक से लिख गया था कि, पुलिस में रिपोर्ट मत करना।
जैसलमेर में वह चोर एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे आ गया है, जो मनमौजी किस्म का है। जहां चोरी करता, वहां इत्मीनान से रुक कर खाने-पीने का शौक भी पूरा करता। पिछली बार एक इंजीनियर के यहां चोरी करने गया, तब दीवारों पर लिपिस्टिक से लिख गया था कि, पुलिस में रिपोर्ट मत करना।
उसके खिलाफ पुलिस थानों में डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है और पुलिस रिमांड से बचने के लिए अदालत में तुरंत चोरी करना स्वीकार कर लेता है। बार-बार चोरी करने वाला यह चोर जैसलमेर के बबर मगरा में निवास करने वाला तेजाराम सुथार है। उसे पुलिस ने जोधपुर से पकड़ा है। वह गत 31 जनवरी को इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी निवासी एक सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सूने घर में चोरी करने के मामले में वांछित था। जहां उसने लेपटॉप, टीवी, परफ्यूम और कपड़े आदि चुराए और घर छोडऩे से पहले दीवार पर उसने लिखा कि, घर में दारू रखते हो तो चिप्स भी रखा करो और यह भी कि, थाने में शिकायत करोगे तो वक्त बर्बाद होगा, रिपोर्ट मत करना। आखिर में उसने अपना नाम बिहारी बाबू लिखा था।
कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि आरोपी तेजाराम सुथार (39) एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता इसलिए उसे पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह जोधपुर में छिपा है। इस पर उसे गत मंगलवार को जोधपुर से पकड़ कर जैसलमेर लाया गया है। आरोपी जिस घर में चोरी करता है, वहां घंटों बिताता है। खाने-पीने की चीजों का इस्तेमाल करता है। जानकारी के अनुसार वह जेल से बाहर आते ही दोबारा वारदात को अंजाम देता। जब भी पकड़ा जाता है और उसे कोर्ट में पेश किया जाता है तो वह कोर्ट में चोरी करना स्वीकार कर लेता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप बरामद किया है।
रामगढ़-तनोट सड़क मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तनोट सड़क मार्ग पर 17 स्थित मंदिर से आगे हुई, जहां कैम्पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। छत्रैल निवासी समद खान पुत्र लतीफ खान मिरासी को रामगढ़ अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में रामगढ़ निवासी रजाक खान पुत्र बरकत खान कमी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जैसलमेर रैफर किया गया है। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।