जैसलमेर

jaisalmer: पेयजल समस्या पर महिलाओं का हंगामा, ठेकेदार से धक्का-मुक्की

पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को जलदाय विभाग के एमबी वेल हेडवक्र्स पहुंचकर विरोध जताया। वार्ड 1 में पाइपलाइन में कचरा और लीकेज से कई दिनों से जलापूर्ति प्रभावित थी, तीन दिन की मरम्मत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। ठेकेदार के मौके पर पहुंचने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और धक्का-मुक्की हो गई, बाद में शाम तक जलापूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
jaisalmer
पोकरण. एमबी वेल हेडवक्र्स पर उपस्थित जेईएन व अन्य कार्मिक। पत्रिका

पोकरण @ पत्रिका. कस्बे के जलदाय विभाग के एमबी वेल हेडवक्र्स पर पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने ठेकेदार से धक्का-मुक्की की, जिससे मौके पर तनाव उत्पन्न हो गया। वार्ड 1 की पाइपलाइन में कचरा व लीकेज के कारण गत कुछ दिनों से बाधित जलापूर्ति तीन दिन से जारी मरम्मत के बाद भी सुचारु नहीं हो सकी थी। आक्रोशित महिलाएं एमबी वेल हेडवक्र्स पहुंचकर विरोध करने लगीं। ठेकेदार श्यामलाल माली के वहां आने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया। ठेकेदार माली ने शाम तक जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं रवाना हो गईं। सूचना पर कनिष्ठ अभियंता संजय सोमरा भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक, मनाया वृद्धजन दिवस

पोकरण. कस्बे के राजकीय जिला चिकित्सालय में मनाए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य माह के अंतर्गत गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नॉडल अधिकारी डॉ.जितेन्द्रनाराणिया ने आमजन व वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक रोगों के प्रारंभिक लक्षण, तनाव प्रबंधन और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर मंदरपन-2 कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या के जोखिम को पहचानने, समय पर सहायता उपलब्ध करवाने, युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक समस्याओं के प्रति जागरुकता, मानसिक परेशानी से जूंझ रहे व्यक्ति को सहयोग एवं सहायता प्रदान करना, कार्यस्थल पर तनाव का प्रभावी प्रबंधन, परीक्षा संबंधी तनाव एवं चिंता का प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के नॉडल अधिकारी डॉ.अजयपालसिंह भाटी ने वृद्धजनों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, अकेलेपन, तनाव और सामाजिक सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.राकेशकुमार, डॉ.अजयपालसिंह भाटी, डॉ.गौरव शर्मा, डॉ.शुभम शर्मा, गणराज विश्नोई, देवेन्द्र, राजेश आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
01 Oct 2026 09:06 pm
Published on:
01 Oct 2026 09:05 pm