जैसलमेर

जैसलमेर के 45 वार्डों में महिला मतदाता कई जगह पुरुषों से आगे

जैसलमेर नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाता कई वार्डों में निर्णायक भूमिका में नजर आ रही हैं। कुल 17,478 महिला मतदाताओं के मुकाबले 19,162 पुरुष और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वार्ड 19 और 16 में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, बढ़ सकता है असर।
2 min read
Sep 07, 2026
jaisalmer photo
ai photo

जैसलमेर. नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जैसलमेर नगर परिषद में कुल 17 हजार 478 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 162 है। इसके अलावा दो थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे।

वार्ड 16 में भी महिलाओं ने पुरुषों को 25 मतदाताओं से पछाड़ा

वार्डवार तस्वीर देखें तो कई वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वार्ड 19 में 448 महिलाएं और 400 पुरुष मतदाता हैं। यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से 48 अधिक है। वार्ड 16 में 313 महिला और 288 पुरुष मतदाता हैं। यानी यहां भी महिलाओं की संख्या 25 अधिक है।

वार्ड 29 में 397 महिला और 370 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड 24 में 422 महिला और 410 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड 23 में 408 महिला और 397 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड 15 में 336 महिला और 331 पुरुष मतदाता हैं।

वार्ड 17 में 262 महिला और 256 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड 5 में 310 महिला और 300 पुरुष मतदाता हैं। वार्ड 4 में 273 महिला और 255 पुरुष मतदाता हैं। इन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

यहां रोचक स्थिति

सबसे दिलचस्प स्थिति वार्ड 32 में है। यहां 561 पुरुष और 561 महिला मतदाता हैं। यानी दोनों वर्गों की संख्या बिल्कुल समान है। वार्ड 11 में 619 पुरुष, 511 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है। वार्ड 13 में 554 पुरुष, 462 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है। दूसरी तरफ कई बड़े वार्डों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। वार्ड 39 में 694 पुरुष और 637 महिलाएं हैं। वार्ड 27 में 712 पुरुष और 582 महिलाएं हैं। वार्ड 38 में 649 पुरुष और 548 महिला मतदाता हैं। आंकड़ों से साफ है कि महिला मतदाताओं का अंतर वार्डवार एक जैसा नहीं है। जानकारों के अनुसार कुछ वार्डों में महिलाएं आगे हैं तो कुछ में पुरुषों की संख्या अधिक है। ऐसे में मतदान के दिन दोनों वर्गों की भागीदारी चुनावी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

डिजिटल सुविधाओं की दी जानकारी दी

जैसलमेर. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने व मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जैसलमेर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी यथार्थ शेखर तथा जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप सदस्यों हरीश छंगाणी, मांगीलाल सोनी एवं कन्हैया सेवक ने विद्यार्थियों व स्टाफ को 2026 चुनावों में अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Updated on:
07 Sept 2026 08:34 pm
Published on:
07 Sept 2026 08:34 pm