दो दिन से बैंक में कार्य ठप, उपभोक्ता परेशान
नाचना. गांव में स्थित एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो दिनों से कार्य ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि दो दिनों से बैंक में तकनीकी खराबी के कारण दो दिनों से कार्य बंद पड़ा है। बुधवार को दिनभर बैंक में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। बैंक के कार्मिकों ने बताया कि कनेक्टिविटी नहीं मिललने के कारण बैंक के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। गुरुवार को भी समस्या यथावत बनी रही। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण यहां आए उपभोक्ताओं का लेनदेन नहीं हो सका। जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई। बैंक के मुख्य द्वार पर लेनदेन बंद होने की सूचना का एक पेपर भी चस्पा किया गया। बैंक कार्मिकों ने बताया कि तकनीशियन के आने पर बैंक संबंधित कार्य शुरू हो सकेगा। उपभोक्ताओं ने बताया कि आगामी दिनों में दीपावली का त्यौहार है। ऐसे में बैंक में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें नकदी नहीं मिल पा रही है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।