जैसलमेर

जैसलमेर स्टेशन पर दो पिट लाइनों का काम शुरू… अब यहीं हो सकेगा ट्रेनों का रख-रखाव

देश-दुनिया में पर्यटन के लिए प्रतिष्ठित और देश की पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के बाद यहां दो नई पिट लाइनों का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन के कायाकल्प से जहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं से पूर्ण स्थान का इंतजाम हुआ है वहीं पिट लाइनों के निर्माण से जैसलमेर में ही ट्रेनों के रखरखाव का काम हो सकेगा।

2 min read
Apr 08, 2026

देश-दुनिया में पर्यटन के लिए प्रतिष्ठित और देश की पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के बाद यहां दो नई पिट लाइनों का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन के कायाकल्प से जहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं से पूर्ण स्थान का इंतजाम हुआ है वहीं पिट लाइनों के निर्माण से जैसलमेर में ही ट्रेनों के रखरखाव का काम हो सकेगा।

जो अब तक जोधपुर स्टेशन पर हुआ करता है। इसके साथ ही जैसलमेर रेलवे स्टेशन से लम्बी दूरी की नई ट्रेनों की सौगात मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। गौरतलब है कि पिट लाइनें तैयार होने से यहां ट्रेनों की साफ-सफाई और तकनीकी जांच संभव हो सकेगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही में लगने वाले समय में कमी आएगी। रख-रखाव की सुविधा होने से जैसलमेर से दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत के लिए नई सीधी ट्रेनें मिलने की संभावना बढ़ गई हैं।

रैक का अधिकतम उपयोग होगा

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिट लाइनों के विस्तार से रैक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा। जैसलमेर जैसे शहर के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है, क्योंकि बेहतर रेल सुविधा सीधे तौर पर पर्यटन उद्योग और स्थानीय व्यापार को गति देगी। सामरिक दृष्टि से भी सेना और रसद की आवाजाही को इससे नई रफ्तार मिलेगी। कुल मिलाकर, उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से किए जा रहे प्रयासों से जोधपुर मंडल के अंतर्गत जैसलमेर स्टेशन एक प्रमुख स्थल बनने की दिशा में अग्रसर है।

20 नई पिट लाइनों का निर्माण

जानकारी के अनुसार जोन में कुल 20 नई पिट लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें जैसलमेर की 2 और बाड़मेर की 1 लाइन शामिल है। इसके अलावा खातीपुरा और लालगढ़ 4-4, श्रीगंगानगर और उमरा में 2-2 पिट लाइनें शामिल हैं।

किराणे की दुकान से नकदी व सामान चोरी

जैसलमेर शहर के पुराना ग्रामीण बस स्टेंड स्थित एक किराणा दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर नकद राशि और काजू, किशमिश, तेल और घी चुरा लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, दुकानदार अपने स्टॉक का मिलान कर रहा है। क्षेत्र के व्यापारी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Published on:
08 Apr 2026 08:31 pm
Also Read
View All