जैसलमेर

पोकरण में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाए यह आरोप,जानिए पूरी खबर

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पोकरण में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हैै। उन्होंने हमेशा आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद व विभाजन की विचारधारा को जन्म दिया। जबकि भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व, राष्ट्रवाद की विचारधारा है, जो राष्ट्र को मजबूती देने का कार्य कर रही है। उन्होंने रविवार को जोधपुर रोड पर चुनावी सभा में कहा कि पोकरण आधुनिक भारत की ऊर्जा नगरी है।
3 min read
Nov 26, 2018
jaisalmer
पोकरण में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाए यह आरोप,जानिए पूरी खबर

पोकरण . उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पोकरण में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हैै। उन्होंने हमेशा आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद व विभाजन की विचारधारा को जन्म दिया। जबकि भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व, राष्ट्रवाद की विचारधारा है, जो राष्ट्र को मजबूती देने का कार्य कर रही है। उन्होंने रविवार को जोधपुर रोड पर चुनावी सभा में कहा कि पोकरण आधुनिक भारत की ऊर्जा नगरी है। यहां की धरती ने परमाणु बमों का ताप सहन किया। वह ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में उपयोग हो, यही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने यहां के लोगों को राष्ट्रधर्म का निर्वाह करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर राजस्थान में भाजपा को पुन: सत्तासीन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक समय कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन उनके राज में उत्तरी भारत के सात राज्य बीमारू राज्य थे। जिनमें शिक्षा, चिकित्सा, बिजली व सडक़ों के हाल बेहाल थे। उन राज्यों को अब भाजपा की सरकारों ने बीमारू राज्य से बाहर निकालने का प्रयास किया है।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से नेतृत्व विहीन है। इसलिए उनके शासनकाल में आतंकवादियों को चिकन बिरीयानी खिलाई जाती थी। जबकि भाजपा के पास मजबूत व कुशल नेतृत्व के कारण आतंकवादियों को अब गोली मिलती है। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही है, राजस्थान में कौन मुख्यमंत्री होगा, इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं है। जहां खींचतान होती है, वहां सही ढंग से शासन नहीं चल सकता। वहीं भाजपा में कहीं भी नेतृत्व को लेकर न विवाद है, न ही खींचतान की स्थिति है। भाजपा में मात्र राष्ट्रवाद व संस्कार है। जिसके बल पर पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंंने कहा कि भाजपा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान में निश्चित रूप से बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्तासीन होगी, तभी राम राज्य आएगा।
अब बता रहे हैं गौत्र
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व देशवासियोंं को हिन्दू होने पर गर्व है। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आज भी अपना गौत्र बताना पड़ रहा है। कभी वे जनेऊधारी होने की बात कहते है, तो कभी अपना गौत्र बता रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे जहां भी जाते है, वहां प्रत्याशी हार जाते हैं। इसलिए पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब चिंता की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां भी राहुल गांधी ने सभा ली है। इसलिए यहां भाजपा उम्मीदवार की जीत निश्चित है।
इन्होंने किया संबोधित
इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक शैतानसिंह पोकरण, छोटूसिंह जैसलमेर, पूर्व सांसद भाजपा नेता जसवंतसिंह विश्रोई, मदन राठौड़ सुमेरपुर, मदनसिंह राजमथाई सहित दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
किया स्वागत
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोकरण पहुंचने पर हेलीपेड पर 100 से अधिक भगवा वस्त्र व साफा पहने हुए युवाओं ने हाथ में भगवा ध्वज व ओम की पताकाएं लेकर स्वागत किया, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसके अलावा मंच पर जिला संगठन प्रभारी घनश्याम डागा व जिला विस्तारक लेखराज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का घोड़ा भेंटकर अभिनंदन किया।

- योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे देरी से 4.45 पर पोकरण पहुंचे।
- मंच पर पहुंचने के बाद योगी ने 17 मिनट तक आमसभा को संबोधित किया।
- संबोधन के दौरान वे बार-बार 7 दिसम्बर को मंगलवार बताते रहे, लेकिन 7 दिसम्बर को शुक्रवार है।
- आमसभा के लिए बनाया गया पूरे मंच पर अधिकांश भगवा वस्त्रधारी संत महात्मा उपस्थित थे। मंच का संचालन भी एक संत ने किया। जबकि भाजपा कार्यकर्ता संचालन व मंच से दूर रहे।
- योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे, उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका योगी-योगी के नारों से स्वागत किया।

Updated on:
26 Nov 2018 11:05 pm
Published on:
26 Nov 2018 11:05 pm