जैसलमेर

JAISALMER CRIME NEWS- हैवानियत ने किया इंसानियत को शर्मसार, इस आदमी ने चबाया युवक का कान…

युवक से मारपीट कर कान चबाया, थाने पहुंचे पिता पर हमला, गंभीर घायल को किया जोधपुर रैफर
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 6:22 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

- पुलिस ने बीचबचाव कर तीन को किया गिरफ्तार
पोकरण . गांव खींवसर में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर उसका कान चबा लिया। गंभीर घायल अवस्था में पोकरण अस्पताल लाने पर उसे जोधपुर रैफर कर दिया। इसको लेकर शनिवार रात पीडि़त के पिता पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस थाने के बाहर ही उन पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने बीचबचाव करते हुए उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार भणियाणा के खींवसर निवासी पूनाराम पुत्र मंगलाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे को उसके पुत्र हीराराम के साथ मगाराम पुत्र गुलाराम, रिड़मलराम, गोपाराम, उम्मेदाराम पुत्र मगाराम ने मारपीट की तथा दांतों से कान काट लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया।
शांतिभंग करने पर तीन गिरफ्तार
मामले को लेकर शनिवार रात को पूनाराम रिपोर्ट दर्ज करवाने आया। इस दौरान मगाराम, रिड़मलराम व गोपाराम उसके साथ मारपीट को उतारू हो गए। इसपर पुलिस ने बीच बचाव किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

IMAGE CREDIT: patrika

स्कूटी फिसलने से मासूम सहित तीन घायल
पोकरण कस्बे से पांच किमी दूर गोमट गांव के पास रविवार शाम एक स्कूटी फिसलने से एक मासूम सहित तीन जने घायल हो गए। स्थानीय भवानीपुरा निवासी चैनसिंह (40) पुत्र भगवतसिंह, उसका सात वर्षीय पुत्र मोतीसिंह व सांकडिय़ा नाचना निवासी रामसिंह (52) पुत्र सार्दुलसिंह शाम चार बजे पोकरण से रामदेवरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गोमट गांव केे पास सामने से तेज गति से आ रहे एक वाहन से बचने के लिए स्कूटी को जैसे ही सडक़ से नीचे उतारा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे उस पर सवार तीनों जने गिरकर घायल हो गए। पास बैठे होटल संचालक अमीनखां अपने वाहन से उन्हें तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां उनका उपचार चल रहा है।

Published on: