जैसलमेर

जोनल अधिकारियों का आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण जारी

ली पंचायत स्तरीय कोर गु्रप समिति की बैठक

less than 1 minute read
May 30, 2021
जोनल अधिकारियों का आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण जारी

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशों की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने, गाइइलाइन की पालना कराने, डोर-टू-डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, होम आईसोलेट मरीजों की ओर से कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों का उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में भ्रमण जारी है।
शनिवार को तहसीलदार पुष्पेन्द्र पांचल ने ग्राम पंचायत नेहड़ाई एवं बोहा में भ्रमण कर कोरोना गतिविधियों की जानकारी ली। इसी प्रकार तहसीलदार भेराराम ने मंडाउ एवं बांकलसरए जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने जाबरा में पंचायत स्तरीय कोर कमेटी की बैठक ली एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम पंचायत पनासर, उंडा, भाखरानी, पारेवर, रातडिय़ा, पोकरण में संबंधित जोनल अधिकारियों ने कोर कमेटी की बैठक ली।
उन्होंने ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कोर गु्रप सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि वे कोरोना प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठावें एवं जो भी कोरोना लक्षण से ग्रसित हैए ऐसे लोगों की आरटी.पीसीआर जांच करानेए जो लोग होम आईसोलेट है उन्हें परिवार के सदस्यों से अलग रहकर कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने को कहा ताकि वे अपने परिवार को अन्य सदस्यों को कोरोना से बचा सकें।
जोनल अधिकारियों ने कोर कमेटी के सदस्यों से कहा कि वे डोर.टू.डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि गांव का एक भी व्यक्ति कोरोना के सर्वे से वंचित नहीं रहे।

Published on:
30 May 2021 08:09 pm
Also Read
View All