-पंचायत स्तरीय कोर गु्रप समिति की ली बैठक-डोर-टू-डोर सर्वे कार्य की ली जानकारी
जैसलमेर. ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने, गाइडलाइन की पालना कराने, डोर-टू-डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और होम आइसोलेट मरीजों की ओर से कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों ने बुधवार को उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण स्थिति की जानकारी ली। बुधवार को कोषाधिकारी आनन्द जगाणी ने ग्राम छत्रेल का भ्रमण कर कोरोना गतिविधियों की जानकारी ली। इसी प्रकार जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने सरदार सिंह की ढाणी, राजमथाई, सहायक खनिज अभियंता भगवानसिंह ने नेतासर एवं प्रभुपुरा में, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अशोक गोयल ने भागू का गांव में पंचायत स्तरीय कोर कमेटी की बैठक ली और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कोर गु्रप सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि वे कोरोना प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और जो भी कोरोना लक्षण से ग्रसित है, ऐसे लोगों की आरटी.पीसीआर जांच कराने, जो लोग होम आईसोलेट है उन्हें परिवार के सदस्यों से अलग रहकर कोरोना प्रॉटोकॉल की पालना कराने को कहा ताकि वे अपने परिवार को अन्य सदस्यों को कोरोना से बचा सकें।
जोनल अधिकारियों ने कोर कमेटी के सदस्यों से कहा कि वे डोर.टू.डोर सर्वे कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि गांव का एक भी व्यक्ति कोरोना के सर्वे से वंचित नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संभावित लक्षण वाले लोगों को आईएलआई मेडिकल किट लेने के लिए प्रेरित करने को भी कहा ताकि वे कोरोना के बुरे प्रभाव से बच सकें।