22 जनवरी से शुरू होगा गतका चैंपियनशिप

पंजाब गतका एसोसिएशन की तरफ से तीसरी पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप 22, 23 व 24 जनवरी, 2016 को माछीवाड़ा साहिब में आयोजित की जाएगी

less than 1 minute read
Dec 30, 2015
Gatka championship
Gatka championship
लुधियाना। पंजाब गतका एसोसिएशन की तरफ से तीसरी पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप 22, 23 व 24 जनवरी, 2016 को माछीवाड़ा साहिब में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी पंजाब गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह तूर और जिला गतका एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला लुधियाना गतका टीम का चुनाव 30 दिसंबर को खालसा पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल नूरपुर रोड माछीवाड़ा में चुनाव ट्रायल के दौरान होगा, जिसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-22, अंडर-25 उम्र वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। गतका मुकाबलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को उम्र का प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा।
Published on:
30 Dec 2015 12:04 pm