जालंधर

हेरिटेज स्ट्रीट , शहीद-ए-आजम भगत सिंह संग्रहालय के विस्तार पर परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी : गगन मान

पंजाब-संग्रहालय-विस्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 6:09 PM IST
हेरिटेज स्ट्रीट , शहीद-ए-आजम भगत सिंह संग्रहालय के विस्तार पर परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी : गगन मान
हेरिटेज स्ट्रीट , शहीद-ए-आजम भगत सिंह संग्रहालय के विस्तार पर परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी : गगन मान

खटकड़ कलां . पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने गुरुवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के गौरवशाली योगदान को प्रदर्शित करने वाली हेरिटेज स्ट्रीट के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम जल्द ही शुरू होगा।
जिले के खटकड़ कलां गांव में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 116वीं जयंती को समर्पित तीन दिवसीय इंकलाब उत्सव का उद्घाटन करने के बाद श्री मान ने कहा कि विभाग द्वारा एक महीने के भीतर हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। सभी औपचारिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खटकड़ कलां में मौजूदा संग्रहालय से शहीद भगत सिंह के पैतृक घर तक हेरिटेज स्ट्रीट स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा, छह करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय के विस्तार का काम भी सरकार द्वारा स्वीकृत धन के साथ यहां शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और पर्यटन केंद्र के रूप में खटकर कलां न केवल राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित करेगा, बल्कि पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि विरासत स्थलों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा क्योंकि इससे रिवर्स माइग्रेशन की सुविधा मिलेगी।

Published on: