जालौन

लोगों को निवेश के नाम पर ठगने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

उरई में NGG मार्केटिंग इंडिया लिमिटेड नाम की एक चिट फंड कंपनी खोली थी।

2 min read
Sep 27, 2018
लोगों को निवेश के नाम पर ठगने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

जालौन. जनपद की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर उनसे ठगी करता था साथ ही सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बनाकर उनसे लाखों रुपये ठगकर फरार हो गया था। जिसके ऊपर पुलिस ने 10 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन में खुलासा करते हुये जालौन के एसपी डाक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा का रहने वाले लल्लू सिंह पुत्र चिंतामन निषाद ने उरई में NGG मार्केटिंग इंडिया लिमिटेड नाम की एक चिट फंड कंपनी खोली थी। जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच दिया था और कई निवेशकों के लाखों रुपये हड़प लिये थे और कंपनी बंद कर भाग गये थे। जिसका मुकद्दमा कोतवाली उरई में निवेशकों ने 2016 में लल्लू सिंह और उसके साथियों सहित 7 लोगों पर दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को दी थी। इस मामले में कंपनी बनाने वाले महेंद्र सिंह सेंगर और रमेश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि लल्लू सिंह उसके साथी रविन्द्र, अनिल और गंगाराम फरार चल रहे थे जिसमें सभी पर 10-10 हजार का इनाम रखा गया था।

अलग अलग स्थानों पर रह रहा था

एसपी के निर्देश पर एएसपी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 आरोपियों में लल्लू सिंह को उरई कोतवाली के जिला परिषद से मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि लल्लू लगातार पता बदल बदल कर अलग अलग स्थानों पर रह रहा था लेकिम मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस पर 10 हजार का इनाम घोषित था, उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया।

Published on:
27 Sept 2018 08:16 pm
Also Read
View All