जालौन

Acid Attack Case : दो अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने एसिड अटैक आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज की फोटो शहर में की चस्पा
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 11:17 AM IST
acid_attack.jpg
Acid Attack Case Case registered against two unknown accused youths

जालौन. जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में 22 बर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ हुई एसिड अटैक की घटना में दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। एसिड अटैक (Acid Attack) की शिकार पीड़ित युवती के पिताचंद्रप्रकाश सैनी निवासी लाजपत नगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को बगैर नंबर की अपाचे बाइक सवार नकाबपोश दो अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ दफा 326 A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए एसिड अटैक मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ उरई को सौंपी हैं और जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

जनपद के बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (Police Officers) के संयुक्त नेतृत्व में जिले के तेजतर्रार पुलिस इंस्पेक्टरों व महिला पुलिस कर्मियों के अलावा एसओजी, सर्विलांस, स्वाट, फोरेंसिक टीमें घटनास्थल से लेकर नगर भर में अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं और सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी घटनास्थल के आसपास मौजूद रहकर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अभी तक घटना के सम्बंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस हिरासत में एक दर्जन से अधिक लोग

एसिड अटैक की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने पीड़ित युवती के मोहल्ले सहित नगर के अलग-अलग स्थानों से शक के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे लगातार पूछताछ कर छोटी से छोटी जानकारी जुटाई जा रही है। तेजाबी हमले की शिकार युवती के भाई और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस व सीसीटीवी के माध्यम से जो भी निशाने पर आ रहे हैं। पुलिस उनको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन भी कोतवाली के बाहर डेरा डाले हुए हैं। एसिड अटैक में झुलसी हुई युवती को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। फिलहाल युवती की हालत अब खतरे से बाहर है। युवती के पिता की मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा युवती का समुचित उपचार किया जा रहा है।

भाजपा विधायक ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

सीओ उरई संतोष कुमार ने सर्विलांस, स्वाट, एसओजी व फोरेंसिक टीम सहित महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी, एसएचओ जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, रामकरण सिंह, दरोगा योगेश पाठक, मोहम्मद आरिफ, रवि मिश्रा, रामवीर सिंह समेत सर्किल के सभी थानों के तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों/कर्मियों के साथ मिलकर घटनास्थल का दूसरे दिन भी मुआयना किया और आसपास रहने वाले लोगों के घरों में जाकर पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। वहीं माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक (BJP MLA) मूलचंद्र ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आरोपी युवकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। इस,के साथ ही पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की बात की। पीड़ित युवती की हर स्तर पर पूरी मदद की जाएगी।

Published on: