जालौन

पुलिस और कांग्रेसियों में हुई झड़प, सपाईयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर डाला ताला, हुए गिरफ्तार

जनपद में पुलिस ने तकरीबन 2 दर्जन से अधिक युवा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
2 min read
Sep 10, 2018
bharat bandh live update in jalaun
पुलिस और कांग्रेसियों में हुई झड़प, सपाईयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर डाला ताला

जालौन. देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों और रुपए में हो रही गिरावट व बढ़ती मंहगाई के विरोध पर आज कांग्रेस द्वारा किए गए भारत बंद का देश की 21 पार्टियों द्वारा समर्थन किया गया। जालौन में भी भारत बंद का असर देखने को मिला है, जहां कांग्रेसियों ने अन्य पार्टियों के साथ मिलकर पूरा बाजार बंद कराया। उरई में कांग्रेसियों ने मेडिकल की दुकाने खुलने पर उन्हे बंद कराने की कोशिश की जिससे काग्रेसियों की पुलिस वालों से झड़प हो गई। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के बीच में आने के बाद मामला शांत हो सका। वहीे सपाईयों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया साथ ही युवा सपाईयों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ताला डाल कर वहीे धरने पर बैठ गए जिसे देखते हुए पुलिस ने कडा रुख अख़्तियार करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

बता दें कि राष्ट्रीय आवाहन पर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया था जिनका साथ सपा, आरएलडी और बसपा सहित अन्य दलों ने सुबह से ही भारत बंद के तहत बाजार बंद कराना शुरू कर दिया था। जालौन में भारत बंद का नेत्रत्व कांग्रेस पार्टी की अनुसूचितजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने किया जिन्होंने कार्यकर्ता के साथ मिलकर उरई के माहिल तालाब से बाजार बंद कराया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाजार बंद के दौरान कांग्रेसियों को कुछ मेडिकल स्टोर खुले दिखाई दिए जिन्हे बंद कराने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस के जवानों ने रोक लिया जिससे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। झड़प होते देख कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और उन्होने मामले को शांत कराया और सभी कांग्रेसियों को वहाँ से हटाया। कांग्रेस द्वारा किये जा रहे इस प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात रही और स्थिति को सम्हाले रही।

135 करोड़ जनता को बेबकूफ बनाया

कांग्रेस के अनुसूचितजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का कहना है कि जब उनकी सरकार थी तब डीजल और पेट्रोल की कीमत बहुत कम थी और इस सरकार में डीजल और पैट्रोल आसमान छू रहा है और कीमत 80 के पार हो गई। वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने बताया मोदी के नेत्रत्व में जो सरकार बनी थी उसने कई वादे किए थे और यह सभी वादे झूठे निकले और यह कहा था कि डीजल और पैट्रोल 40 रुपए तक बेचेंगे लेकिन अब 80 के पार है और कही-कही 90 तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ जनता को बेबकूफ बनाया है और 2019 चुनाव में इनको पता चल जाएगा।

2 दर्जन सपा कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

भारत बंद का समर्थन कर रहे सपाईयों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना कडा रुख अख़्तियार करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जहां सपाईयों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा कुछ युवा सपाईयों ने जाकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहीं पर धरना देना शुरू कर दिया। इसको देख पुलिस बल आ गया और उन्होंने तत्काल गेट का ताला खोला साथ ही धरना देने वाले सपाईयों को वहां से हटाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसमें पुलिस ने तकरीबन 2 दर्जन से अधिक युवा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सपाईयों की पुलिस से झड़प भी हुई।

Updated on:
10 Sept 2018 04:14 pm
Published on:
10 Sept 2018 02:59 pm
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल