
जालौन. पिछले दो दिनों से गायब युवक की लाश नहर में झाड़ियों के बीच मिलने से सनसनी फैल गई। इस बारे में तब पता चला जब किसान खेत पर पानी लगाने गये और उन्होंने शव को तैरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दी। बाद में शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मामला कोंच कोतवाली के ग्राम घुसिया नहर पटरी के पास का है। बताया गया कि जब किसान खेत में पानी लगाने के लिये गये थे तो उन्हें झाड़ियों के बीच में एक युवक की लाश पानी में तैरती हुयी दिखाई दी। पानी में युवक लाश को तैरते देखा किसानों के होश उड़ गये और उन्होंने तत्काल इस बारे में कोंच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाल संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होने गोताख़ोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और इस मामले की जांच शुरू कर दी।
जिस युवक की लाश मिली वह केवल अंडरवीयर पहने था और उसके दाहिने हाथ में S.R गुदा हुआ था। जिस आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। बाद में आस-पास गांव के ग्रामीणों की मदद से उस शव की शिनाख्त कराई। जहां उसकी पहिचान ग्वालियर के रहने वाले शिवम के रूप में हुयी।
बताया गया कि उक्त युवक दो दिन पहले अपने मामा अरविंद निवासी पिरौना के यहां नाना को देखने आया था और उसी दिन वह नहर में नहाने दोस्तों के साथ गया था। नहर में नहाते समय वह डूबा गया था। जिसे खोजने का प्रयास उसके मामा और ग्रामीणो द्वारा किया गया था लेकिन उसका कही पता नहीं चला था। इस बारे में उसने एट पुलिस को भी सूचना दे दी थी लेकिन आज उसकी लाश मिलने पर पूरे घर में कोहराम है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।