जालौन

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

Dance in Burqa, Video Viral: जालौन में बुर्का पहनकर लड़कियों के नाचने का वीडियो वायरल हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद में इन लड़कियों को हिंदू बताते हुए नाराजगी व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
• •
Aug 20, 2026
डांस में शामिल लड़कियां, फोटो सोर्स- X Jalaun police
डांस में शामिल लड़कियां, फोटो सोर्स- X Jalaun police

Dance in Burqa, Video Viral: जालौन में बुर्का पहनाकर आपत्तिजनक फिल्मी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें काले रंग के बुर्के में ऊपर से सफेद दुपट्टा ओढ़े हुए करीब पांच लड़कियां उछल-उछलकर डांस कर रही है। बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजाया जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो में स्कूली छात्र और कुछ बुजुर्ग व्यक्ति भी दिखाई पड़ रहे हैं। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बुर्का पहनकर हिंदू लड़कियों को नचाने का विरोध किया गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ पड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। मामला गोहन थाना क्षेत्र का है। जालौन पुलिस अधिकारी ने गोहन थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

जालौन पुलिस का एक्स पर पोस्ट

15 अगस्त का वीडियो हो रहा वायरस

उत्तर प्रदेश के जालौन के गोहन थाना क्षेत्र अंतर्गत खतौली गांव में इंटर कॉलेज संचालित है। जिसमें 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान बनाए गए मंच में डीजे आदि की व्यवस्था की गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। जिसमें करीब पांच लड़कियां काले रंग का बुर्का और ऊपर सफेद रंग का दुपट्टा ओढ़े है। जो फिल्मी गाने पर डांस कर रही है।

आपत्तिजनक गाने पर डांस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शोर शराबा भी खूब हो रहा है। वायरल वीडियो पर आपत्तिजनक के टिप्पणी आ रही है। आपत्ति‌ गाना और हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनाकर नचवाने पर हो रहा है। 

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ने बताया

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री साकेत पांडे ने बताया कि परिषद की तरफ से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। मामला 15 अगस्त 2026 का है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खतौली गांव के इंटर कॉलेज में कुछ हिंदुओं लड़कियों को बुर्का पहनाकर नृत्य कराया गया। विश्व हिंदू परिषद अन्य हिंदू संगठन इसकी निंदा करता है और प्रशासन से मांग करता है कि इस मामले की जांच गहराई से कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जालौन पुलिस ने गोहन थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें

Updated on:
20 Aug 2026 05:50 pm
Published on:
20 Aug 2026 05:50 pm