जालौन

निवेशकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रर्दशन, लगाये योगी मोदी के खिलाफ हाय हाय के नारे, भाजपा में मचा हड़कम्प

जिले में आल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट के गेट पर सैकड़ो की संख्या में पीएसीएल कंपनी के निवेशकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
2 min read
Sep 26, 2018
investors protest against bjp pm modi and yogi sarkar
निवेशकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रर्दशन, लगाये योगी मोदी के खिलाफ हाय हाय के नारे, भाजपा में मचा हड़कम्प

जालौन. जिले में आल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट के गेट पर सैकड़ो की संख्या में पीएसीएल कंपनी के निवेशकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी के ख़िलाफ नारेबाजी करते हुए पैसा दिलाने की बात कही साथ ही एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सेबी ने इस कंपनी पर लगा दिया था प्रतिबंध

बता दें कि पल्स ग्रुप कम्पनी एक रियल स्टेट कंपनी थी। जिसने पिछले 35 वर्षो में 6 करोड़ निवेशको के साथ एक करोड़ एजेंट बनाए थे लेकिन सेबी ने इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेबी और गठित लोढ़ा कमेटी को 6 महीने के अंदर कंपनी के सभी निवेशको का भुगतान देने का आदेश दिया। लेकिन ढाई साल बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया जिससे आज जिले में 2 लाख निवेशको के पैसे फसे हुए हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इन निवेशकों में ज्यादातर मध्यम और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार है जिन्होंने बड़ी मुश्किल से धीरे धीरे पैसा जमा करके पूंजी बनाई थी लेकिन 22 अगस्त 2014 को सेबी ने कंपनी के खाते सीज कर दिए और जिससे सभी निवेशको का भुगतान भी बंद हो गया। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार से इन निवेशकों को बहुत उम्मीद थी लेकिन कई बार प्रदर्शन के बाबजूद कोई हल नहीं निकला जिससे हताश होकर आज यहां के निवेशको ने उरई में एक जूलूस निकाला और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निवेशकों का कहना है यह

नारेबाजी के दौरान पीएम और सीएम के होश में आने की बात कही गई। जिसमें निवेशकों का कहना है कि उन्हें इस सरकार से बहुत उम्मीद थी कि उनका पैसा सरकार निकलवा देगी और सेबी उनका पैसा दे देगी लेकिन साल दर साल बीत गया और पैसा नहीं मिला। टूट चुके निवेशकों का कहना है की सरकार हम मध्यम और गरीब लोगों का पैसा दिलाएं नहीं तो हमको सामूहिक रूप से फांसी ही दे दे। प्रदर्शन को देखते हुई भारी पुलिस बल तैनात था।

Published on:
26 Sept 2018 04:23 pm