जालौन

Jalaun News: बेटे की मौत का गम सह न सकीं मां, शव से लिपटकर तोड़ा दम

हरिप्रकाश यादव उर्फ छौना (39) को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर बताकर उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में तबीयत और बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान हरिप्रकाश की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Nov 08, 2025
Jalaun
ब्रेकिंग न्यूज़, pc: पत्रिका

जालौन जिले के बुढ़ावल्ली गांव में दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। गुरुवार दोपहर को हरिप्रकाश यादव उर्फ छौना (39) को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर बताकर उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में तबीयत और बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान हरिप्रकाश की मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब हरिप्रकाश का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां किशोरी देवी (72) बेटे का चेहरा देखते ही दौड़ पड़ीं। बेटे के शव से लिपटकर वे फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर बाद अचानक उन्हें भी सीने में दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़ीं।

परिजनों ने तत्काल डॉक्टर को बुलाया लेकिन हो गई थी मौत

परिजनों ने पानी डाला और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक किशोरी देवी की भी मौत हो चुकी थी। परिजन उन्हें सीएचसी माधौगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी देवी अपने छोटे बेटे हरिप्रकाश से बेहद स्नेह करती थीं। बड़े बेटे हरिशंकर ने बताया कि मां अक्सर कहती थीं, “मेरे जीने की वजह छोटा बेटा हरिप्रकाश ही है।”

किशोरी देवी की मौत के बाद परिवार ने मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ करने का निर्णय लिया। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं — बेटे की अर्थी आगे और मां की पीछे। पूरे गांव की आंखें नम थीं जब दोनों की चिताएं साथ जल उठीं।

हरिप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। परिवार में दो बड़े भाई भानु प्रकाश और हरिशंकर, भाभियां राजकुमारी और मंजू, तथा भतीजे हवलदार व आर्यन हैं। पिता मायाराम का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है।

Updated on:
08 Nov 2025 01:56 pm
Published on:
08 Nov 2025 01:56 pm
Also Read
View All
जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल

जालौन: जिंदगी भर गुलामी करूं फिर भी कर्ज पूरा नहीं होगा, बच्चे के इलाज से पहले सूदखोर के उत्पीड़न से तंग युवक ने दी जान

जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही बोले- आज के समय के हिसाब से शहीद भगत सिंह बड़े बेवकूफ, अच्छे बच्चे नहीं

Jalaun Viral News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बक्से में छिपा था, खुला ढक्कन तो सामने थी पत्नी, ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई