13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jalaun Viral News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बक्से में छिपा था, खुला ढक्कन तो सामने थी पत्नी, ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई

Jalaun Viral Video: जालौन के कालपी में महिला के घर बक्से में छिपा युवक मिलने से हंगामा मच गया। बाहर निकलते ही लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के आरोपों के बाद मामला और पेचीदा हो गया।
2 min read
Google source verification

जालौन

image

Dimple Yadav

Aug 12, 2026

Jalaun News Kalpi News Jalaun Viral Video

प्रेमिका के घर बक्से में छिपा था युवक (photo- x@thevaarta)

Jalaun News:जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव में एक युवक के महिला के घर पहुंचने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के लोगों को उसकी मौजूदगी का शक हुआ। घर की तलाशी ली गई तो युवक कमरे में रखे एक बड़े बक्से के अंदर छिपा मिला।

बक्सा खुला तो सामने आया युवक

परिजनों ने जब बक्सा खोला तो अंदर युवक को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। युवक के बाहर निकलते ही स्थिति बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर युवक की पत्नी और उसके ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। काफी देर तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

रिश्ते को लेकर भी सामने आया विवाद

बताया जा रहा है कि युवक और महिला के बीच लंबे समय से संबंध होने की चर्चा थी। महिला को युवक की रिश्तेदारी में सरहज बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों के बीच संबंधों की वास्तविक स्थिति क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब महिला की ओर से युवक पर डराने-धमकाने और जबरन संबंध बनाने के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई। बाद में महिला के बयान में बदलाव की बात भी कही जा रही है। ऐसे में पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

घटना के बाद मारपीट और महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बक्से में युवक के छिपे मिलने से शुरू हुआ यह मामला प्रेम संबंध, मारपीट और महिला के आरोपों के चलते उलझ गया है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटनाक्रम के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और आरोपों में कितनी सच्चाई है।