5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब क्यों हो रही IAS रिंकू सिंह के ट्रांसफर की मांग? वकीलों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

IAS Rinku Singh Latest News: जालौन में न्यायिक एसडीएम रिंकू सिंह राही के खिलाफ उरई कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने उनके व्यवहार और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल तबादले की मांग की है।
2 min read
Google source verification
ias rinku singh rahi jalaun lawyers protest transfer demand

क्यों हो रही IAS रिंकू सिंह के ट्रांसफर की मांग? फोटो-पत्रिका न्यूज

IAS Rinku Singh Latest News:उत्तर प्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी और जालौन में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उरई कलेक्ट्रेट की बार एसोसिएशन के वकीलों ने उनके कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा है। वकीलों ने रिंकू सिंह राही का तत्काल तबादला किए जाने की मांग की है।

'ट्रांसफर तक राजस्व न्यायालयों में नहीं करेंगे काम'

बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक राजस्व न्यायालयों में कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। वकीलों का आरोप है कि SDM रिंकू सिंह राही का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। उनका कहना है कि अधिकारियों की कार्यशैली के कारण वकीलों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

वकीलों के अनुसार, 3 अगस्त को उरई कलेक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन भवन में उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह की अध्यक्षता में राजस्व मामलों से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि जब तक रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण नहीं किया जाता और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक राजस्व न्यायालयों में सहयोग नहीं किया जाएगा।

DM को सौंपा गया मांग पत्र

बैठक के बाद बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। वकीलों ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

हाल ही में भी विवादों में आए थे रिंकू सिंह राही

यह पहला मौका नहीं है जब रिंकू सिंह राही किसी विवाद को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले जालौन तहसील में एक ब्लॉक प्रमुख के साथ कोल्ड स्टोर से जुड़े मामले को लेकर उनका विवाद सुर्खियों में रहा था। उस घटनाक्रम के बाद उनका तबादला कर उन्हें उरई में न्यायिक SDM पद पर तैनात किया गया था। रिंकू सिंह राही की नई तैनाती को अभी अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन इसी दौरान बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी शिकायतों का समाधान नहीं होगा और प्रशासन उचित कदम नहीं उठाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

फिलहाल प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

बार एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।