16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन: जिंदगी भर गुलामी करूं फिर भी कर्ज पूरा नहीं होगा, बच्चे के इलाज से पहले सूदखोर के उत्पीड़न से तंग युवक ने दी जान

Jalaun youth hanged himself: जालौन में सूदखोर से परेशान युवक ने फांसी के फंदे पर झूल अपनी जान दे दी।‌ इसके पहले उसने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। जिसमें बताया कि सूदखोर ने मकान भी अपने नाम करा लिया और पैसे भी नहीं दिये। उसे बच्चे का इलाज कराना है।
2 min read
Google source verification
मृतक प्रदीप, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

मृतक प्रदीप, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Troubled by Moneylender, Youth Hanged Himself: जालौन में बच्चे के इलाज के लिए पिता ने सूदखोर को अपना मकान बेच दिया। सौदे के मुताबिक मकान की रजिस्ट्री सूदखोर के नाम कर दिया। जिसने पैसा देने में हीलाहवाली की।‌ रजिस्ट्री वाले दिन चेक दिख रहा था। उसके बाद बोला खाते में पैसा नहीं है। रोज टालता रहा। आज 16 अगस्त को बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना था। वह भी नहीं हो पाया। जिससे परेशान युवक ने अपना वीडियो बनाया। जिसमें आप-बीती सुनाई और पेड़ पर फांसी का फंदा बना लटक गया। मरने से पहले युवक ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसपी से बच्चों और पत्नी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम दे दिया। घटना की जांच की जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।‌

मकान भी गया पैसा भी नहीं मिला

उत्तर प्रदेश के जालौन के कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रदीप ने अपने वीडियो में बताया है कि वह अपने होशोहवास में वीडियो बना रहा है। युवक ने बताया कि उसने राज बहादुर यादव से पैसे लिए थे। जिसे वापस कर दिया था। केवल दो हजार रुपए बचे थे। बच्चे के इलाज के लिए उसने राजबहादुर यादव को अपना मकान बेच दिया। ‌मकान पत्नी के नाम था। उसने पत्नी को भी समझाया कि मकान बेचने पैसा मिल जाएगा। इलाज से बच्चे की जान भी बच जाएगी।

शुक्रवार को हुई थी रजिस्ट्री

शुक्रवार को रजिस्ट्री ऑफिस में मकान रजिस्ट्री होने के बाद उसने पैसे की मांग की तो बोला पत्नी को घर छोड़ कर आओ बैंक से निकाल कर पैसे दे देंगे। इसमें मातादीन भी शामिल है। पत्नी को छोड़कर जब वापस अपने पैसे लेने के लिए गया तो बोला बैंक अकाउंट में पैसा नहीं है चेक रिजेक्ट हो जाएगा। सोमवार को पैसा देने का वादा किया।

काफी बेइज्जत किया बोला नहीं मिलेंगे पैसे

प्रदीप ने बताया कि जब सोमवार को हुआ पैसा लेने के लिए गया तो राज बहादुर ने बहुत जलील किया। बोल भाग जाओ पैसे नहीं मिलेंगे। दुकान पर बुलाया जहां उसने बहुत हाथ पैर जोड़े, बोले कि इलाज के बिना बच्चा मर जाएगा। लेकिन राज बहादुर यादव पैसे नहीं दिए। आदमी बच्चों के लिए कमाता है। जब बच्चा ही नहीं रहेगा तो मेरा क्या होगा?

बीते 4 साल से कर रहा हो वसूली

प्रदीप ने बताया कि पिछले 4 साल से वह राज बहादुर यादव को पैसे दे रहा है लेकिन इसका पेट ही नहीं कर रहा है। जिंदगी भर गुलामी करो फिर भी इनका पैसा पूरा नहीं होगा। बहुत ज्यादा बढ़ाते जा रहा हैं। बच्चे को बचाने के लिए मकान बेचा। अब पैसा भी गया, मकान भी गया। बच्चे की जिंदगी कैसे बचेगी?

मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से गुहार

अपने वीडियो में प्रदीप ने बताया कि मैं रहूं या ना रहूं मेरे परिवार के बच्चे के साथ यदि कुछ भी होता है, उसके सारी जिम्मेदारी राजबहादुर यादव की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से प्रदीप में निवेदन है कि पत्नी और बच्चे को न्याय दिलाया जाए। ‌सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।‌

बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग