जालौन

रोडवेज ने स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, हादसे में दोनों की मौत

जालौन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
2 min read
Dec 28, 2017
jalaun

जालौन. जालौन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बस चालक अपना संतुलन खो बैठा जिस कारण बस सड़क किनारे खंती में जा गिरी। वहीं इस हादसे के बाद चालक बस छोडकर मौके से भाग गया।


घटना एट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा की है। बताया गया कि माधौगढ़ कोतवाली के ग्राम गोहनी निवासी परमलाल पाल(61) पुत्र बैजनाथ अपनी पत्नी कुँवर पाल(57) के साथ स्कूटी से कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार अपनी एक रिश्तेदारी में त्रियोदशी भोज में शामिल होने के लिये आ रहे थे। जब दोनों लोग स्कूटी से ग्राम पचोखरा के समीप पहुंचे तभी कोटरा से एट की ओर तेज रफ्तार से आ रही यूपी परिवहन विभाग की उरई डिपो की बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दंपत्ति बस की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस खंती में पलट गई। इस हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। इस घटना को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके ओर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही मृतकों की शिनाख्त करते हुये उनके परिजनों को सूचना दे दी साथ ही एंबुलेंस की मदद से शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


घटना के बारे में पचोखरा ग्राम के प्रधान गुरूप्रसाद शर्मा ने बताया कि म्रतक गोहन के रहने वाले है और कोटरा जा रहे थे। उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई उसी दौरान सामने से तेज रफ़्तार में आ रही यूपी रोडवेज की बस ने उनको टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गयी। वहीं इस घटना के बारे में एसओ एट चन्द्रशेखर दुबे का कहना है कि मृतक के परिजनों को इसके बारे में अवगत करा दिया है साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पारिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Dec 2017 12:52 pm
Published on:
28 Dec 2017 11:52 am
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल