
जालौन. यूपी पुलिस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है कभी थाने के अंदर पिटाई को लेकर तो कभी शराब के नशे में झूमते दिखाई देने पर, इस बाद पुलिस रिश्वत लेने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां इस बार यूपी पुलिस रिश्वत लेने को लेकर सुर्खियों में है और यह मामला है जालौन के कोंच कोतवाली के खेड़ा चौकी का है। जहां खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का वीडियो वायरल हुआ है जो एक मामले में रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। रुपए पूरे न होने पर बार-बार पूरे करने के बात कह रहे हैं।
पूरे विभाग में मचा हड़कंप
यह वीडियो रुपए देने वाले व्यक्ति के साथ मौजूद युवक बना रहा था और यह वीडियो कोंच कोतवाली के खेड़ा चौकी में ही बनाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि एक मामले की जांच खेड़ा चौकी के प्रभारी दरोगा जितेंद्र सिंह के पास थी। इस मामले को निपटाने के लिए दरोगा जितेंद्र के पास केस से जुड़े व्यक्ति के पक्षकार जाते है और मामले को सुलझाने और समझ लेने की बात कहते है। जिस पर चौकी प्रभारी इस मामले को निपटाने के लिए रुपए की मांग करते हैं। रुपए की बात होने पर केश से जुड़े व्यक्ति के पक्षकार दरोगा को 5 हजार की रिश्वत देते है लेकिन उसमें रुपए कम होने पर दरोगा पूरा करने की बात को बार बार कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो व्यक्ति दरोगा को 500-500 के नोट दे रहा है उसे दरोगा दुवे जी कहकर संबोधित भी कर रहे हैं। जो वीडियो में स्पष्ट सुनाई व दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया क्योंकि यह मामला पुलिस द्वारा रिश्वत लिए जाने का है। यह रिश्वत दरोगा द्वारा कुछ युवको को छोडने के मामले में ली जा रही थी क्योंकि दरोगा जितेंद्र सिंह वीडियो में खुद इस बात को बोल रहे है कि लड़को से लिखवाकर दे दो कि उन्हे पूंछतांछ के लिए लाया गया था।
पुलिस महकमे में फैली सनसनी
इस मामले में पता चला कि दरोगा जितेंद्र कुमार लड़कों को छोडने के एवज में 6 हजार रुपए मांग रहे थे लेकिन लड़को की तरफ से पैरवी करने आये व्यक्ति द्वारा 5 हजार रुपये दरोगा को दिए जा रहे थे। जिसमें 1 हजार रुपये कम होने पर उसे बार बार पूरा करने की बात भी दोहरा रहे थे। लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फ़ेल गई।
एसपी बोले होगी कड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो जब वायरल हुआ तो इस मामले में पत्रिका.काम ने जालौन के एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह से बात की तो उन्होने बताया कि उन्हे वीडियो के बारे में पता चला है और वह वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई जरूर की जाएगी और यह पता लगाने का जरूर प्रयास किया जा रहा है कि दरोगा जितेंद्र सिंह किस मामले में यह रुपए ले रहे थे और किससे यह रुपए की मांग कर रहे है दोनों की जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।