जालोर

Road Project: बजट में मिली सौगात, राजस्थान के इस जिले में बनेगी 218 KM लंबी चमचमाती सड़क, सरकार खर्च करेगी 1090 करोड़

Rajasthan Budget 2026: राज्य बजट 2026-27 में जालोर जिले के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं से सड़क, जल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

3 min read
Feb 12, 2026
एआई तस्वीर

Rajasthan Budget जालोर। राज्य बजट 2026-27 में जिले से जुड़ी अहम घोषणाएं हुई हैं। बहुआयामी और महत्वपूर्ण घोषणाएं इस बजट में शामिल हैं, जिनकी क्रियान्विति में समय लग सकता है, लेकिन यदि इनकी क्रियान्विति हो जाती है तो निश्चित तौर पर जालोर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इन घोषणाओं में मुख्य रूप से रोहिट-आहोर-बागरा राजमार्ग के नवीनीकरण और सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड राजमार्ग के नवीनीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति अहम है।

वर्तमान में जालोर से जोधपुर की कनेक्टिविटी का आधार जालोर-रोहिट मार्ग है, लेकिन इसके खस्ताहाल होने से दिक्कत होती है। मार्ग पूरी तरह नया बनने पर आवाजाही आसान होगी। इसी तरह सोम-कमला-अंबा परियोजना की क्रियान्विति की कड़ी में 5 हजार 900 करोड़ रुपए के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्तर पर डीपीआर निर्माण के लिए 100 करोड़ की घोषणा भी अहम है। राज्य बजट में जिले के लिए बहुआयामी घोषणाएं हुई हैं, जो जिले के लिए महत्वपूर्ण और अहम हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026: रफ्तार से दौड़ेगा जयपुर ग्रामीण, सड़कों का बिछेगा जाल, दूदू से लालसोट तक बनेगा नया स्टेट हाईवे

ये घोषणाएं हुई

  • सोम-कमला-अंबा तक अपवर्तन के लिए 5 हजार 900 करोड़ रुपए की परियोजना के कार्य तथा परियोजना का विस्तार करते हुए जालोर जिले में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने के लिए डीपीआर। प्रोजेक्ट पर आगामी वर्ष में 100 करोड़ व्यय किए जाएंगे।
  • रोहिट-आहोर-बागरा तक 111 किमी नए मार्ग के लिए 555 करोड़ जारी।
  • सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड 107 किमी के लिए 535 करोड़।
  • पश्चिमी राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली और लोककला की विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए जालोर समेत जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा।
  • जालोर और सांचौर में जलापूर्ति सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए उच्च जलाशय, नई पाइपलाइन व स्ट्रक्चर डवलप किए जाएंगे।
  • बावतरा (जालोर) सीमा से पादरु-मीठोड़ा तक डबल लेन का 12 किमी अधूरा कार्य, 12 करोड़।
  • आहोर में छिपरवाड़ा से मेड़ा उपरला-डूडसी प्याऊ बागरा व चांदराई से पांचोटा-तरवाड़ा-मुलेवा-बिशनगढ़-निंबला तक 30 किमी सड़क, 10 करोड़ जारी।
  • भागली सिंधलान से चितहरणी, कुआबेर से झरडाजी बाड़मेर सीमा तक, तड़वा से हल्देश्वर महादेव, धनानी से शीतला माता मंदिर तक सड़क, 10.30 करोड़ जारी।
  • मामावली से वाडेली तक सड़क, 60 लाख जारी।
  • रानीवाड़ा में पुलिया व सड़क निर्माण कार्य, 5 करोड़।
  • डबाल से तलावियानाडी गोगाजी मंदिर तक 4 किमी सड़क के लिए 1.20 करोड़।
  • रानीवाड़ा-जालोर मार्ग एलसी-113 आरओबी या आरयूबी।
  • उनड़ी में 33 केवी जीएसएस।
  • सांचौर नगरपालिका में 5 करोड़ की लागत से एसटीपी।
  • आहोर में खेल स्टेडियम का निर्माण।
  • थुंबा (आहोर) और शिवपुरा पुरोहितान (बावतरा) में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र।
  • सांचौर में सहायक निदेशक कृषि कार्यालय।
  • जालोर कारागार में आधुनिक मुलाकात कक्ष।
  • बावरला (आहोर) में बांध व नहरों का जीर्णोद्धार, 7 करोड़।
  • जीवाणा अनार मंडी में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • आलवाड़ा (सायला) में पशु चिकित्सा उपकेंद्र।
  • जालोर में बैकयार्ड पोल्ट्री के लिए महिला शक्ति समूह को 10 लाख रुपए मिलेंगे।
  • सुंधा कंजर्वेशन रिजर्व एरिया में भालू संरक्षण के लिए 20 करोड़।
  • सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर।
  • जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर।
  • कॉलेजों में काउंसलर।
  • हर ग्राम पंचायत में आरोग्य शिविर।
  • सभी जिलों में पर्यावरण अनुकूल दाह संस्कार केंद्र बनेंगे।

ट्यूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा

जालोर के पर्यटन विकास और कला-संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दृष्टि से बजट की घोषणा अहम है। जालोर समेत जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाए जाने से जालोर के पर्यटन क्षेत्रों को पहचान मिलेगी। पर्यटक जालोर तक पहुंचेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

  • चुंडावतसिंह राठौड़, अध्यक्ष, जालोर-सिरोही टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन

जालोर से जोधपुर तक आवाजाही में सर्वाधिक परेशानी होती थी। निश्चित तौर पर इस रोड के लिए बजट स्वीकृत होने से भविष्य में आवाजाही आसान होगी। वहीं पेयजल स्कीम्स डवलपमेंट से जालोर शहरी क्षेत्र में भविष्य में जलापूर्ति का सिस्टम भी बेहतर होगा।

  • चंद्रप्रकाश शर्मा, शहरवासी

यह वीडियो भी देखें

खुशहाल राजस्थान बनाने का विजन

यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनसेवा को समर्पित है। बजट विकसित, अग्रणी, समृद्ध एवं खुशहाल राजस्थान बनाने के विजन के साथ पेश किया गया है। इस बजट में युवाओं और छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।

  • नितेश शंखवाली, युवा

आधुनिक शिक्षा व नवाचार पर बल

यह बजट प्रदेश के युवाओं व विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा, डिजिटल संसाधन और नवाचार के अवसर लेकर आया है। युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और स्टार्टअप को नई ऊर्जा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त प्रोत्साहन देकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी।

  • काजल राजपुरोहित, छात्रा

बजट में छात्र, युवा, किसान, नारी शक्ति समेत आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए विकसित राजस्थान के विजन के साथ बजट पेश किया गया है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास को लेकर बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है। बजट सकारात्मक व जनहितैषी है।

  • जसराज राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष भाजपा जालोर

बजट दिशाहीन है। प्रदेश के विकास को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है। वहीं पुरानी घोषणाओं का दोहराव हुआ है। महिला सशक्तिकरण व युवाओं को लेकर कोई विशेष घोषणा नजर नहीं आ रही है। बजट जनता की अपेक्षाओं के विपरीत है।

  • रमिला मेघवाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जालोर

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget: पंचायत चुनावों से पहले सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’, 35 लाख किसानों को दिया सबसे बड़ा तोहफा

Also Read
View All

अगली खबर