12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalore News: थार सर्किट से जुड़ेगा जालोर, जानिए क्यों अहम साबित होगी यह घोषणा

बजट घोषणा के अनुसार पश्चिमी राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली, लोककला की विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए जालोर समेत जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Jalore News

जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग

जालोर के ऐतिहासिक स्वर्णगिरी दुर्ग की आभा दूर तक फैलेगी। थार सर्किट की घोषणा के बाद इसकी क्रियान्विति से ऐसा संभव हो पाएगा। बजट घोषणा के अनुसार पश्चिमी राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली, लोककला की विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए जालोर समेत जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा। इससे आगामी वर्षों में विदेशी सैलानी भी जालोर तक पहुंचेंगे। जिससे जालोर को पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान मिलेगी।

इसलिए अहम साबित होगी यह घोषणा

जालोर दुर्ग तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। वीर कान्हड़देव और वीर वीरमदेव की शौर्य गाथा के प्रतीक के रूप में जालोर के दुर्ग की खास पहचान है। अब तक सड़क नहीं होने से दुर्ग की दुर्गम चढ़ाई को पार कर बाहरी पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं।

5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सभी स्तर दस्तावेज पूर्ति के कार्य कर लिए गए हैं। आगामी कुछ दिनों में सड़क निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा। जिससे जालोर तक पहुंचने वाले पर्यटकों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की संपदा देखने को मिलेगी।

सालभर में जालोर दुर्ग अहम ट्यूरिस्ट पैलेस बनेगा

एजेंसी की ओर से कार्य लगभग एक साल में पूरा करने की डेडलाइन तय है। अंतिम स्तरीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद एजेंसी की ओर से कार्य शुरु किया जाएगा। साल 2026 के अंत तक जालोर दुर्ग तक सडक़ मार्ग से पहुंचना संभव हो पाएगा।

सैकंड पार्ट भी भर दिया

उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण ने बताया कि जालोर दुर्ग तक सड़क निर्माण कार्य के लिए अंतिम स्तर पर दस्तावेज के द्वितीय पार्ट की पूर्ति भी कर दी गई है। अब अंतिम स्तरीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही आगामी कुछ दिनों में काम शुरु होने की संभावना है।