जालोर

प्रमाणित नहीं माने गए प्रस्थापक, खारिज हो गए नामांकन

www.patrika.com/rajasthan.news
2 min read
Apr 11, 2019
jalore loksabha 2019
प्रमाणित नहीं माने गए प्रस्थापक, खारिज हो गए नामांकन

-जालोर संसदीय क्षेत्र में 4 नाम निर्देशन पत्र खारिज


जालोर. लोकसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक वाई. किखेटो सेमा की उपस्थिति में नाम निर्देशन पत्रों की बुधवार को संवीक्षा की गई। इसमें 4 नाम निर्देशन पत्रों को खारिज किया गया।
रिटर्निंग ऑफिर महेन्द्र सोनी ने बताया कि जांच के बाद अभ्यर्थी पोकराराम के निर्दलीय के रूप में प्रस्तुत किए नामांकन पत्र में 4 प्रस्थापकों के आरओ या एआरओ के समक्ष अंगूठे नहीं लगाए गए, जिन्हें प्रमाणित नहीं माना गया। 10 में से 4 प्रस्थापक कम हो जाने पर पोकराराम का नाम निर्देशन पत्र खारिज किया गया। इसी प्रकार अभ्यर्थी कान्तिलाल की ओर से आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इण्डिया की तरफ से नामांकन प्रस्तुत किया गया पर नियत समय तक पार्टी की ओर से जारी फॉर्म अ एवं ब प्रस्तुत करने में विफल रहने पर वे पार्टी प्रत्याशी नहीं माने गए। साथ ही वांछित 10 प्रस्थापकों में से केवल एक ही प्रस्थापक हैं जिससे इनका यह नामांकन अस्वीकृत किया, वही इनका निर्दलीय के रूप में नामांकन स्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी मसराराम की ओर से बहुजन समाज पार्टी की तरफ से नामांकन भरा था पर नियत समय तक पार्टी से जारी फॉर्म ए व बी प्रस्तुत करने में विफल रहने से उन्हें पार्टी प्रत्याशी नहीं माना गया। निर्दलीय अभ्यर्थी माने जाने के लिए वांछित 10 प्रस्थापक की बजाय एक ही प्रस्थापक होने से यह नामांकन अस्वीकृत किया गया। अभ्यर्थी ओमप्रकाश चौहान के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत नामांकन पत्र में वर्णित 10 में से 6 प्रस्थापकों के भाग संख्या व क्रम संख्या जालोर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट से मिलान नहीं पाए गए। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को इस संबंध में पूर्ण अवसर दिया गया कि वह स्थिति स्पष्ट करें पर प्रार्थी ने असमर्थता जताई, जिससे 4 प्रमाणित प्रस्थापक ही रह जाने के कारण इनका नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।


इनके सही पाए गए नाम निर्देशन पत्र
बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी देवजी पटेल के 3, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रतन के 4, बहुजन समाज पार्टी के भागीरथ के 2, हिन्दुस्तान जनता पार्टी के छगनाराम के 2, बहुजन मुक्ति पार्टी के भंवरलाल के 2, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के कालुराम का नामांकन, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इण्डिया के रामप्रसाद जाटव का नामांकन पत्र तथा विजयश्री का शिवसेना व निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र सही पाए जाने पर स्वीकृत किए गए। निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में लुकाराम के 2 नामांकन पत्र तथा देवाराम, पूराराम, भावाराम, दिनेश सिंह, कपूराराम मीना, बगदाराम, शंकरभाई दर्जी, मोहनलाल, लाखाराम चौधरी, कूपाराम मेघवाल उर्फ कुम्पाराम, खेताराम, कान्तिलाल, भेराराम बरार (मेघवाल), नीम्बाराम, गेनाराम व वरदाराम के नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर स्वीकृत किए गए।

Updated on:
11 Apr 2019 03:41 pm
Published on:
11 Apr 2019 03:40 pm