जालोर

इस गांव के लिए 99 कार्य प्रस्तावित, 67 स्वीकृत और 56 पूरे भी हो गए

कलक्टर ने सांसद के आदर्श होथीगंाव में ली समीक्षा बैठक
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 11:44 AM IST
Jalore News
Meeting in Hothigaon by MP Patel

चितलवाना. सांसद आदर्श गांव होथीगांव में विकास कार्यों को लेकर रविवार को कलक्टर की ओर से सांसद देवजी एम पटेल की मौजूदगी में आला अधिकारियों की बैठक ली गई। कलक्टर ने बताया कि सांसद आदर्श गांव में कुल 99 कार्य प्रस्तावित हुए और 67 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें से 56 कार्य पूर्ण होने पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया है।

उन्होंने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को पांबद किया। इस मौके बिजली, पानी, रोडलाइट, सड़क, सफाई, पार्क, खेल मैदान, आंगनबाड़ी, पशुचिकित्सालय, चिकित्सालय व आदर्श स्कूल सहित तमाम कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में कलक्टर बीएल कोठारी, सीईओ हरिराम मीणा, डिस्कॉम एसई बीएल दईया, प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, तहसीलदार पीताम्बर राठी, बीडीओ रमेशकुमार शर्मा, भाजपा नेता महेंद्रसिंह, दलपतसिंह, चुन्नीलाल पुरोहित, रावतसिंह, जामाराम चौधरी, बाबूनाथ, रमेश, हनुमान सैन, सरपंच संघ के अध्यक्ष करणसिंह, किसान नेता भगवानाराम माली व सरपंच सांवलाराम माली सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

पूरे करवाएं आवास

सांसद ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल आवास जल्द से जल्द बनवाने की बात कही साथ ही 70 हजार का ऋण लेकर पक्की छत सहित आवास पूरा करने को कहा।

योजना का उद्घाटन

समीक्षा बैठक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का जिले में उद्घाटन रविवार को होथीगांव से सांसद पटेल व कलक्टर की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बीपीएल परिवार को हाथोंहाथ बिजली कनेक्शन देकर योजना की शुरुआत की गई।

रपट बनवाने की मांग

समीक्षा बैठक में एक वृद्धा ने बाढ़ के बाद से बंद नदी के रास्ते पर रपट बनवाने की मांग की। जिस पर सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को बुलाकर तुरन्त रास्ता बहाल करवाने व रपट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने होथीगांव से कोलियों की गढ़ी, सिलोसन से रेबारियों की गढ़ी व शिवपुरा से रतौड़ा के बीच रास्ते में नदी के बहाव के पानी पर रपट बनवाने की मांग की। सांसद ने होथीगांव सहित आस-पास के गांवों में ग्रामीणों को सड़क निर्माण के दौरान निगरानी रखने को कहा।

Published on: