5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे हैं शहर के मुख्य रास्ते

कहीं पर दीवार बनाई, तो कहीं पर लगाए गेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

tulsaram mali

•

Updated: 18 Nov 2017, 11:57 AM IST

Encroachment on main roads

Encroachment on main roads

भीनमाल. पालिका प्रशासन की उदासीनता से शहर के मुख्य मार्गों के पास आम रास्तों की जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़़ रही है। लोग सुनियोजित तरीके से आम रास्ते पर गेट लगाकर व दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रहे है। इतना है नहीं यह रास्तों की जमीन करोड़ों रुपए की है। ऐसे में लोगों की इस पर पैनी नजर रहती है। मौैका मिलते ही रास्तों को भूखण्डों में बदल रहे है। अतिक्रमण के चलते कई रास्ते भूखण्ड में बदल गए है। शहर में दर्जनों रास्ते अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है। अतिक्रमणकारियों के ऊंचे रसूखात के चलते पालिका प्रशासन के नियम-कायदे भी बोने साबित हो रहे है। इनको कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। अतिक्रमणकारियों को नियम कायदों को कतई भय नहीं है। सालों पूर्र्व कॉलोनीजाइर्स से भूखण्डों को मुख्य सड़कों से आवाजाही के लिए रास्ते छोड़ रखे है, लेकिन यह रास्तें अब अतिक्रमण की भेंट चुके है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के रानीवाड़ा रोड बाईपास निंबाली के पास भी एक व्यवसायी ने अपने प्रभाव के बल पर रास्तों की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। लोगों ने रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन रास्ते अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो रहे है।
गेट व दीवार खींच कर किया अवरूद्ध
शहर की दर्जनों कॉलोनियों में कई रास्ते अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हंै। इतना ही नहीं प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ते की जमीन पर दीवार बना दी है, इसके अलावा बकायदा गेट भी चढ़ा दिए है। ऐसे में आस-पास के लोगों को आवाजाही में आधा किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। शहर के रानीवाड़ा रोड निंबाली फाटक, अग्रवाल कॉलोनी, जुंजाणी रोड मेघवाल बस्ती व माघ कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में लोगों ने रास्तों को दीवार व गेट लगाकर अवरूद्ध कर दिया है।
सुनियोजित तरीके से करते है अतिक्रमण
भू-माफिया रास्तों की जमीन पर सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण कर अवरूद्ध कर रहे है। निंबाली के पास आम रास्तों को लोगों ने पहले रास्ते की जमीन पर सामान डाल कर अवरूद्ध कर देते है। इसके बाद रास्तें पर भारी पत्थर डाल देते है एवं रातों-रात दीवार व गेट बनाकर उसे अवरूद्ध कर रहे है। जेताराम विश्नोई व दरगाराम नेे बताया कि शहर में कई रास्तें पर अतिक्रमण हो चुके है।
हटाने के लिए पाबंद किया है...
रानीवाड़ा बाईपास निंबाली के पास दो रास्तों पर अतिक्रमण कर अवरूद्ध कर दिया है। मौका मुआयना करने के बाद संबंधित को सप्ताहभर में गेट व दीवार हटाने के लिए पाबंद किया है।
- भीखाराम जोशी, ईओ, नगरपालिका-भीनमाल