बेटी से मिलने जा रहा एक व्यक्ति नदी में बह गया

बागोड़ा (जालोर). निकटवर्ती चैनपुरा गांव में मंगलवार को सुबह बेटी से मिलने जा रहा एक बाप धुम्बडिया व चैनपुरा के बीच चल रही सुकड़ी नदी के तेज बहाव में डूब गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 11:38 AM IST
Feature image

बागोड़ा (जालोर). निकटवर्ती चैनपुरा गांव में मंगलवार को सुबह बेटी से मिलने जा रहा एक बाप धुम्बडिया व चैनपुरा के बीच चल रही सुकड़ी नदी के तेज बहाव में डूब गया। व्यक्ति के डूबने के सूचना पर प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह नया चेनपुरा से जूना चैनपुरा होते हुए धुम्बडिया में बेटी से मिलने जा रहे प्रभा राम पुत्र जेताराम चौधरी सुकड़ी नदी के तेज बहाव के कारण बह गए। नदी में बहने की सूचना पर थानाधिकारी भीखाराम दमामी मय पुलिस जाप्ता व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर बागोड़ा उपखंड अधिकारी रेणु सैनी व तहसीलदार सुमेर सिंह राजपुरोहित भी मौके पर पहुंचे। सुबह नदी में डूबे व्यक्ति प्रभा राम की दिनभर तलाश की गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं लग पाया।

Published on:
Also Read
View All
रेलवे पार्किंग में ‘सिंडिकेट राज’! शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे, 1.21 करोड़ का ठेका देकर भूले सुरक्षा

US Election Results 2026: भारतीय छात्रों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले Bo French चुनाव हारे, अमेरिकी राजनीति में बढ़ी नस्लवाद पर बहस

Netanyahu vs Eisenkot: इजरायल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? अमेरिकी में ट्रंप की पार्टी के हार के बाद यहां क्या हो रहा है?

जयपुर में ऑटो चालकों का ‘अंधा कानून’: न अकेले ले जाएंगे, न राइड कैंसिल करेंगे; महिला यात्रियों की सुरक्षा दांव पर

Railway Track Blast: राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश के पीछे कौन? NIA-ATS और IB तलाश रही इन 3 सवालों के जवाब