जालोर

बिपरजॉय तूफान और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 80 करोड़ की राशि स्वीकृत, विधायक ने उठाया था सदन में मामला

प्रदेश सरकार की ओर से गत वर्ष बिपरजॉय चक्रवात एवं बाढ़ की वजह से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रभावित किसानों एवं पीड़ितों के लिए करीब 80 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

less than 1 minute read
Jun 07, 2024

प्रदेश सरकार की ओर से गत वर्ष बिपरजॉय चक्रवात एवं बाढ़ की वजह से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रभावित किसानों एवं पीड़ितों के लिए करीब 80 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। बीते वर्ष 2023 में बिपरजॉय तूफान से कई इलाकों में बाढ़ आने से लोग प्रभावित हुए थे। उसको लेकर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विधानसभा सदन के दौरान आहोर क्षेत्र के किसानों के लिए मुआवजे के लिए मांग रखी थी। उन्होंने बताया था कि बिपरजॉय तूफान व बाढ़ की वजह से विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ा इंद्रपुरा, भूती, कंवला, कवराड़ा, चवरड़ा, वलदरा, भंवरानी, बाला, नोसरा, आहोर, हरजी, आलावा, रायथल, बावड़ी, आईपुरा, काम्बा, शंखवाली, भागली पुरोहितान, भैंसवाडा, सांकरणा, थांवला, गुड़ा बालोतान, सेदरिया बालोतान, उम्मेदपुर, बेदाना, सुगालिया सहित कई गांव प्रभावित होने से किसानों, व्यापारियों व आमजन को भारी नुकसान पहुंचा।

वहीं इस विषय को संज्ञान में लेकर विधायक राजपुरोहित ने ग्राउंड स्तर की रिपोर्ट लेकर दोनों तहसील भाद्राजून एवं आहोर के करीब 134 गांवों के लिए 67 करोड़ 90 लाख 82 हजार की डिमांड भिजवाई गई। जिस पर राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों एवं पीड़ितों के लिए 80 करोड़ राशि स्वीकृत की है।

Published on:
07 Jun 2024 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर