जालोर/रानीवाड़ा.आजोदर गांव के पास गोलाई में बुधवार को सेना का ट्रक पलटने से उसमें सवार एक सैनिक घायल हो गया।
जालोर/रानीवाड़ा.आजोदर गांव के पास गोलाई में बुधवार को सेना का ट्रक पलटने से उसमें सवार एक सैनिक घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को रानीवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के आबूरोड से जैसलमेर की ओर सेना के दो ट्रक जा रहे थे। इस दौरान आजोदर के पास मोड पर सामने से आ रहे असंतुलित वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन गया।
जिससे ट्रक पलटी खा गया। सेना के इस ट्रक में बीस से ज्यादा जवान सवार थे, लेकिन किसी को ज्यादा चोट नहीं पहुंची। इधर, घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद छु़ट्टी दे दी गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन लाकर ट्रक को खड़ा किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आजोदर के पास इस गोलाई में कई बार संतुलन बिगडऩे से वाहन पलटते हैं। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन को भी लिखित तौर पर अवगत कराया। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।