जालोर

राजस्थान में BJP नेता पर हमला, गंभीर हालत में सिरोही रेफर, गुस्साए समर्थकों ने किया पुलिस चौकी ​का घेराव

BJP leader Natwar Singh Rajpurohit: राजस्थान के जालोर जिले में आकोली मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने कार रुकवाकर भाजपा नेता नटवर सिंह राजपुरोहित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटनाक्रम के बाद में घायल को सिरोही रेफर किया है।
2 min read
Jul 02, 2026
BJP leader Natwar Singh Rajpurohit attack
सियाना चौकी पर प्रदर्शन करते लोग व इनसेट में क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में बागरा थाना क्षेत्र के पास बुधवार रात आकोली मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने कार रुकवाकर भाजपा नेता नटवर सिंह राजपुरोहित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता नटवर सिंह राजपुरोहित को गंभीर घायल हो गए। वहीं, उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सियाना चौकी का घेराव किया।

जानकारी के अनुसार नटवरसिंह सियाणा जा रहे थे। इस दौरान अकोली में उनकी गाड़ी के आगे बदमाशों ने खुद की गाड़ी डालकर रास्ता अवरोध किया। इसके बाद में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सियाणा चौकी प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि घटनाक्रम के बाद में घायल को सिरोही रेफर किया है।

घटनाक्रम के बाद में सियाणा चौकी के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और रास्ता अवरोध कर घटनाक्रम पर विरोध जता रहे है। हमलावरों की गिरफ्तार की मांग की है। नटवर भाजपा युवा मोर्चा में प्रवक्ता है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ी से हमलावर पहुंचे थे और इसके बाद में वारदात को अंजाम देने के बाद में फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम रवाना की है।

घर लौटते वक्त बदमाशों ने किया हमला

भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित जालोर से अपने घर सियाणा जा रहे थे। तभी शाम करीब 6 बजे आकोली और सियाणा के बीच आडवाडा गांव के पास सामने से आई एक गाड़ी में सवार अज्ञात लोगों ने उनकी कार रुकवाई और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान आसपास अन्य लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले से उनके सिर गंभीर चोट लगी। इसके अलावा उनके एक हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है।

समर्थकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही सियाणा क्षेत्रपाल व्यापार संघ और राजपुरोहित समाज के लोग सियाणा पुलिस चौकी के सामने जमा हो गए। समर्थकों ने देर रात तक आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। धरना करीब 11 बजे तक चला। हालांकि, बागरा थाना प्रभारी मोहनलाल गर्ग के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि गुरुवार शाम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस की टीमे जगह-जगह दबिश दे रही है। लेकिन, अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

Published on:
02 Jul 2026 02:37 pm