जालोर

भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित रहने की नसीहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Feb 25, 2020
BJP workers are advised to remain devoted to the party
BJP workers are advised to remain devoted to the party

जालोर. भाजपा की ओर से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पुण्य तिथि समर्पण निधि कार्यक्रम बूथ संख्या 228 व 229 पर हुआ। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय निधि कार्यक्रम के जालोर मंडल संयोजक भागीरथ गर्ग ने बताया कि बूथ अध्यक्ष अरविंद गर्ग व 229 के रामलाल माली के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कार्यक्रम हुआ। नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पण करना है। भाजपा नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने कार्यकर्ताओं को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में बताया। भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश सुंदेशा ने भी विचार प्रकट किए।इस मौके पार्षद महेश भट्ट, जबराराम माली, शंकर भादरू, किरण भट्ट, इंद्रमल गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।
आहोर. कस्बे में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे समर्पण दिवस सप्ताह के तहत भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली एवं विधायक छगनसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।वहीं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस सप्ताह कार्यक्रम को प्रत्येक कार्यकर्ता को दायित्व के अनुसार संपन्न करना है। विधायक राजपुरोहित ने समर्पण दिवस सप्ताह के बारे में बताया। इस मौके पर महिपालसिंह चारण, ओटरमल परमार, गणेशसिंह राजपुरोहित, महेन्द्रसिंह बालोत, हनवंतसिंह बागरा, जवानमल सुथार, मांगीलाल राव, महावीरसिंह पाणवा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।इसी तरह रोडला में भाजपा मंडल चांदराई की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चांदराई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव एवं अध्यक्षता भंवरपुरी गोस्वामी एवं मंगलसिंह भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि रोडला सरपंच हुकमसिंह राठौड़ ने पंडित उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके मांगीलाल देवासी, उप सरपंच बाबूलाल गर्ग, मानवेंद्रसिंह, हरकूकंवर, चुन्नीलाल लोहार, कमला सुथार, अन्तरीदेवी मीणा मौजूद थे।
तवाव.कस्बे के रामदेव मन्दिर में भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंडलअध्यक्ष छगन राजपुरोहित, भीनमाल प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाअध्यक्ष हिंगलाजदान चारण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला।

Published on:
25 Feb 2020 11:42 am