10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत चुनाव: ऐसी ग्राम पंचायत जहां के ग्रामीण एक-दूसरे को ही नहीं जानते

राजस्थान पंचायत चुनाव: जालोर के भीनमाल क्षेत्र की भागलभीम ग्राम पंचायत की अपनी बसावट के हिसाब से चर्चा में है।
2 min read
Google source verification
Bharatpur Panchayat Election

Ai Generated Image

राजस्थान पंचायत चुनाव: जालोर के भीनमाल क्षेत्र में इन दिनों पंचायती राज चुनावों की सरगर्मियां बढ़ी हुई है। ऐसे में भीनमाल क्षेत्र की भागलभीम ग्राम पंचायत की अपनी बसावट के हिसाब से चर्चा में है।

यह ग्राम पंचायत वार्डों के लिहाज से पंचायत समिति की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में 19 वार्ड है। साथ ही भागलभीम ग्राम पंचायत में करीब 6 हजार 200 मतदाता है। भागलभीम ग्राम पंचायत की आबादी भीनमाल शहर चारों तरफ बसी हुई है।

ग्राम पंचायत में एक मात्र भागलभीम राजस्व गांव शामिल है। शेष आबादी भीनमाल-ग्रामीण की ढाणियों को जोड़ा जा रहा है। बड़े क्षेेत्र में दूर-दूर तक ढाणियों में आबादी बसी होने से यहां ग्रामीण आपस में एक-दूसरे से अनजान भी है।

हैरानी की बात तो यह है कि ग्राम पंचायत के दर्जनों ढाणियां ऐसी है जिनके बाशिंदों को ग्राम पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए भीनमाल शहर में होकर आवाजाही करनी पड़ती है। जिसकी दूरी करीब 8-10 किलोमीटर तक है।

रोड़ो की ढाणी, हातमताई ढाणी, तलका भील की ढाणी व सुरता की ढाणी के बाशिंदें भीनमाल शहर के साथ रेलवे क्रॉसिंग को भी पार कर मुख्यालय पहुंचते है। कई ढाणियां नगरपालिका क्षेत्र में बसी होने के बाद भी ग्राम पंचायत के मतदाता है।

यह ढाणियां भागलभीम ग्राम पंचायत शामिल

भागलभीम ग्राम पंचायत में भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों ढाणियां शामिल है। इसमें भागलभीम रोड स्थित मालियों की ढाणी, सुगर नाड़ी, निम्बोड़ा रोड परमारों की ढाणी, करड़ा रोड पांच कुआं की ढाणी, बाकलियों की ढाणी, रोडो की ढाणी, हातमताई ढाणी, तलका भील की ढाणी, सुरता की ढाणी, रणजी का गोलिया, मालियों की ढाणी व पुरोहितों की ढाणी शामिल है। यह ढाणियां भीनमाल शहर के चारो तरफ बसी हुई है। नया राजस्व गांव नहीं होने से ग्राम पंचायत भौगोलिक क्षेत्र से तो काफी बढ़ा एरिया है, लेकिन नई ग्राम पंचायत नहीं बन पाई है।

भागलभीम गांव में 9 व ढाणियों के 10 वार्ड

ग्राम पंचायत में शामिल राजस्व ग्राम भागलभीम में 9 वार्ड है, 10 वार्ड में ढाणियां शामिल है। खासकर रणजी का गोलिया, हातमताई ढाणी, रोडोे की ढाणी व तलका भील की ढाणी ग्राम पंचायत से दस किलोमीटर से अधिक दूरी है। साथ ही भीनमाल शहर को लांघ कर ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचते है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है।

ग्रामीण एक-दूसरे को जानते तक नहीं

भागलभीम ग्राम पंचायत में दर्जनों ढाणियां व बड़ा भौगोलिक क्षेत्र है। कई ढाणियां दूर-दूर तक बसी हुई है। ऐसे में ग्रामीण एक ही ग्राम पंचायत के होने के बाद भी आपस में एक-दूसरे को जानते तक नहीं है।

  • हरीराम पुरोहित व रामलाल पुरोहित, रोडो की ढाणी

9 वार्ड गांव में शेष ढाणियों में

ग्राम पंचायत की अधिकांश आबादी ढाणियों में बसी हुई है। गांव में 9 वार्ड है और ढाणियों के 10 वार्ड है। मतदाता भी 6200 के करीेब है। ढाणियों में एक भी राजस्व ग्राम नहीं होने से अलग से ग्राम पंचायत नहीं बन सकी।

  • ईश्वरसिंह चौहान, निवर्तमान सरपंच, भागलभीम

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026