10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत चुनाव: जोधपुर संभाग के 7 जिलों में 29 पूर्व सरपंच, उप सरपंच व वार्ड पंच अयोग्य घोषित

राजस्थान पंचायत चुनाव: जोधपुर संभाग के 7 जिलों में 29 पूर्व सरपंच, उप सरपंच व वार्ड पंचों अयोग्य घोषित किया गया है।
2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat polls

Rajasthan Panchayat Election 2026 (Patrika File Photo)

जोधपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। गांव-गांव में नए-नए दावेदार सामने आ रहे हैं। उधर, जोधपुर संभाग के सात जिलों में 29 पूर्व सरपंच, पूर्व उप सरपंच व पूर्व वार्ड पंचों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

इनके अलावा 20 अन्य के संबंध में परिनिर्णय लेखबद्ध किए जा चुके हैं। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी को सूची भिजवाई गई है। जिसके चलते पांच साल तक यह जनप्रतिनिधि चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने मांगी अयोग्य की सूचना

पंचायत चुनाव की हलचल शुरू होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने गत माह राज्य के संभागीय आयुक्तों को पत्र भेजकर अयोग्य जनप्रतिनिधियों के संबंध में सूचना मांगी थी। संभागीय आयुक्त कार्यालय से अयोग्य व परिनिर्णय लेखबद्ध वलो जनप्रतिनिधियों के संबंध में संभाग के सभी जिला निर्वचन अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सूची भिजवाई है।

बकाया और विभिन्न जांच के चलते अयोग्य

अयोग्य घोषित होने वाले जनप्रतिनिधियों में पूर्व सरपंच, पूर्व उप सरपंच और पूर्व वार्ड पंच शामिल हैं। जिनके संबंध में कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं थी। साथ ही भ्रष्टाचार व अन्य शिकायतें व बकाया राशि वाले भी शामिल हैं।

बाड़मेर-जैसलमेर में एक भी अयोग्य नहीं

जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिले बाड़मेर और जैसलमेर में पंचायत चुनाव से जुड़े एक भी जनप्रतिनिधि अयोग्य घोषित नहीं है। न ही किसी के खिलाफ परिनिर्णय लेखबद्ध है।

सर्वाधिक पाली, सिरोही व जालोर में अयोग्य

अयोग्य व परिनिर्णय लेखबद्ध करने वाले जनप्रतिनिधि सबसे अधिक पाली में है, जहां 17 में से 12 अयोग्य व 5 के खिलाफ परिनिर्णय लेखबद्ध किए जा चुके हैं। वहीं, सिरोही में 13 जनजप्रतिनिधि हैं। इनमें 9 अयोग्य व 4 के खिलाफ परिनिर्णय लेखबद्ध हैं। इसके अलावा जालोर में 7 अयोग्य व पांच के खिलाफ परिनिर्णय लेखबद्ध हैं।

संभाग के किन जिलों में अयोग्य व परिनिर्णय लेखबद्ध

जिलाअयोग्यपरिनिर्णय लेखबद्ध
जोधपुर14
फलोदी03
बालोतरा02
पाली125
जालोर75
सिरोही94
कुल2923

नोट: यह सूची पंचायतीराज विभाग को संभागीय आयुक्त कार्यालय से भेजी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026