जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एसआई पद पर प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक एएसआई दुर्गाराम (50) बाड़मेर जिले के नेतराड़ गांव के रहने वाले थे। वे शुक्रवार सुबह मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रमोशन के लिए आयोजित फिजिकल परीक्षा देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द उठा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जोधपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।