21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर में 10 साल बाद पलटा पासा: कांटे की टक्कर में कांग्रेस के बंशीलाल माली बने सभापति, जानें किसे मिले कितने वोट

जालोर नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के बंशीलाल ने भाजपा के जयसिंह को हराकर जीत दर्ज की। बंशीलाल को 23 और जयसिंह को 17 वोट मिले। 10 साल बाद जालोर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। बंशीलाल ने विकास और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताया।
2 min read
Google source verification

जालोर

image

Arvind Rao

Sep 21, 2026

jalore municipal council election result

बंशीलाल (पत्रिका फोटो)

Jalore Municipal Council Election Result: जालोर नगर परिषद के सभापति के लिए सोमवार को हुए चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी बंशीलाल सभापति चुने गए। सभापति के चुनाव में कुल 40 वोट में से 23 कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल के पक्ष में, तो 17 भाजपा प्रत्याशी जयसिंह के पक्ष में पड़े। बहुमत के लिए 21 वोट की जरूरत थी। इस तरह 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद इस बार जालोर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व 26 नवंबर 2009 को नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की इंदू परिहार (30 अप्रैल 2012 को सभापति) चुनी गई थीं। लेकिन उसके बाद से कांग्रेस संगठन लगातार दो बार बोर्ड बनाने में नाकाम रहा।

सबसे पहले पहुंचे निर्दलीय

सुबह 10.15 बजे सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश वोट देने पहुंचे। इसके बाद क्रमश: पपू देवी और मनीष मतदान के लिए पहुंचे। सुबह करीब 10.35 बजे कांग्रेस युवा नेता लक्ष्मण सांखला के साथ निर्दलीय सागर मेहर पहुंचे और मतदान कर लौटे।

बस में पहुंचे कांग्रेस के पार्षद

बाड़ाबंदी में मौजूद कांग्रेस के 19 पार्षद समेत निर्दलीय पार्षद एक निजी बस में नगरपरिषद के मुख्य गेट तक पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेसी ऊमसिंह चांदराई की अगुवाई में ये सभी परिषद भवन तक पहुंचे। इसके बाद इन सभी ने मतदान किया।

कांग्रेस के बाद भाजपा पार्षद पहुंचे

कांग्रेस प्रत्याशियों के मतदान के तुरंत बाद करीब 11.47 बजे भाजपा के विजयी पार्षद वार्ड 33 से विजयी प्रत्याशी और सभापति प्रत्याशी जयसिंह की अगुवाई में नगरपरिषद पहुंचे। इन सभी ने मतदान केंद्र में मतदान किया और फिर रवाना हुए।

1 बजे आया परिणाम, बंशी जीते

दोपहर 1 बजे मतगणना पूरी कर ली गई। इसमें कांग्रेस के बंशीलाल को 23 वोट मिले। जीत के साथ ही केंद्र के बाहर मौजूद समर्थकों ने खुशी जाहिर की और नारेबाजी शुरू कर दी।

सड़क पर जुटी भीड़, नारेबाजी की

सुबह 10.30 बजे नगरपरिषद के बाहर मुख्य मार्ग पर दोनों ही पार्टियों के समर्थकों की भीड़ जुट गई। मार्ग के एक छोर पर कांग्रेस समर्थक, तो दूसरे छोर पर भाजपा समर्थक नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस बल रहा तैनात

एहतियात के तौर पर सुबह से ही पुलिस का जाब्ता केंद्र के आसपास तैनात रहा। केंद्र के दोनों छोर पर सेफ्टी कॉरिडोर बनाया गया, जिसमें आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। मुख्य मार्ग के दोनों छोर पर तैनात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जालोर का विकास पहली प्राथमिकता : बंशीलाल

जालोर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। सुंदेलाव तालाब के सौंदर्यीकरण और गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाएगा। सभी पार्षदों के सहयोग से जालोर के अटके प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाएगा। विकास के लिए क्या आवश्यकताएं हैं, उन पर मंथन भी किया जाएगा। बेहतर भविष्य के लिए जो भी जरूरतें हैं, उनके लिए सकारात्मक तरीके से धरातल स्तर पर कार्य किया जाएगा।

#PahalgamAttackमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग