जालोर

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
2 min read
Mar 11, 2019
cm visit#jalore#ashok gehlot
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं


जालोर. सर्किट हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन जालोर में उचित मूल्य दुकानदार संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपकर 09 जनवरी को जारी किए आदेश को निरस्त करवाने व उचित मूल्य दुकानदारों को सम्मान जनक कमीशन दिलवाने की मांग की। इसी तरह राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष हीराराम रेड्डी चुंंडा के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें गत दो अप्रेल को एससी-एसटी एक्ट की पुन: बहाली की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में आरक्षित वर्ग के युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, सामाजिक नेताओं व जन सामान्य लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा द्वेषतापूर्ण रूप से आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के किए गए स्थानान्तरण को रद्द कर पुन: व्यवस्थित जगह पर पद स्थापित करने की मांग की गई। प्रदेश प्रतिनिधि बाबूराम सनवाड़ा, वचनाराम राठौड़, भलाराम बोस, छगनलाल बामणिया, जामताराम, मोहनलाल राणा समेत कई जने मौजूद थे। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला के जिलाध्यक्ष धन्नाराम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया कि राजस्थान के 52,000 व्याख्याताओं को पिछली सरकार ने प्रताडित करने के साथ ही वेतन वृद्धि को वापस छीनने, वेतन रिकवरी का तानाशाही आदेश कर परेशान किया गया था। अत: पुन: व्याख्याताओं को न्यूनतम वेतन 18 ,750 के समक्ष देते हुए 7वां वेतन आयोग दिया जावे। प्रधानाचार्य माध्यमिक पद पर व्याख्याताओं तथा प्रधानाध्यापक पद पर संख्यात्मक पदोन्नति की जावे। नई पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जावे। व्याख्याताओं को एसीपी लाभ 10, 20 व 30 के स्थान पर 7, 14, 21 व 28 वर्ष में स्वीकृत किया जावे।। इस मौके पर रेसला संरक्षक देवीलाल गहलोत, कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह सांगणा, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष पूरणसिंह, जिला महामंत्री चम्पालाल खत्री, कैलाश परिहार, भावेश ओझा, राजु शेख, मुकेश सुन्देशा, राजेन्द्रसिंह, मुकेश चौधरी सहित कई व्याख्याता उपस्थित थे।

एक नजर यहां भी::: https://goo.gl/UATja2::: jalore: तलाश करनी है सियासी जमीन, नाराज हो गए पदाधिकारी

ये रहे मौजूद

इस दौरान राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त असलम मेहर, पुलिस महानिरीक्षक सचिन मित्तल, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, समरजीतसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक केशरसिंह, एडीएम छगनलाल गोयल, सीइओ अशोक कुमार, महासचिव पुखराज पाराशर उपस्थित थे। इसके बाद वे बामनवाडज़ी (सिरोही) के लिए रवाना हुए।

Published on:
11 Mar 2019 01:08 pm