जालोर

बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2020, 4:55 PM IST
Children took oath of cleanliness
Children took oath of cleanliness

जालोर. राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों व समारोह में मौजूद लोगों ने स्वच्छ भारत व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। जिला मुख्यालय पर सेंट राजेश्वर स्कूल में विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ व समारोह में मौजूद लोगों ने स्वच्छ भारत व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। लोगों ने राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। शपथ के बाद बच्चों में भी जागरूकता नजर आई। कई बच्चों ने इधर उधर फैले कचरे को डस्टबिन में डाला।
यह शपथ ली
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हम सभी शपथ लेते हैं कि संविधान प्रदत्त अपने कत्र्तव्यों व दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। अपने गांव व शहर में सभी संस्थान, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों को हमेशा साफ रखेंगे और अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। गांव और शहर की सफाई के लिए प्रतिदिन काम करेंगे। जयहिंद

Published on: