जालोर

डेंगू ने परिवार को लिया चपेट में, एक की मौत

एक ही परिवार के पांच लोग डेंगू की चपेट में
2 min read
Nov 02, 2018
Dengue mosqeto
Dengue took family to grip, one dead

चितलवाना. क्षेत्र के धनेरिया गांव के एक ही परिवार में डेंगू के चलते एक जने की मौत हो गई, जबकि दूसरा सगा भाई अहमदाबाद में भर्ती है। जानकारी के अनुसार धनेरिया निवासी ओमप्रकाश (40) पुत्र पन्नालाल सोनी को तेज बुखार आने पर उसे सांचौर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डेंगू के चलते हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गुजरात के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी डेंगू से मौत हो गई। वहीं डेंगू से पीडि़त उसका सगा भाई बंशीलाल का फिलहाल अहमदाबाद में उपचार चल रहा है।
पूरा गांव शोक में डूबा
धनेरिया गांव में एक ही परिवार में डेंगू के इस कहर के बाद युवक की मौत के चलते पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं मृतक का सगा भाई अस्पताल में भर्ती होने व अन्य सदस्यों को भी डेंगू को लेकर सगे संबंधी भी परेशान हैं। इधर, गांव में डेंगू फैलने की आशंका के बावजूद चिकित्सा टीम के नहीं पहुंचने के कारण लोग सहम गए हैं।
पूरा परिवार डेंगू की चपेट में
धनेरिया गांव के इस परिवार के पांच सदस्यहल्का बुखार आने के बाद अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। जहां जांच में उन्हें डेंगू पाया गया। इसके बाद ओमप्रकाश को उच्च इलाज के लिए गुजरात भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की मां जमनादेवी, पत्नी लहरादेवी व भतीज ईशवरलाल पुत्र पुखराज भी बुखार से पीडि़त हैं। ये सभी घर पर डेंगू का इलाज ले रहे हैं। जबकि मृतक का सगा भाई बंशीलाल अभी भी गुजरात में भर्ती है।
जानकारी मिलते ही गठित कर दी है टीम
धनेरिया में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही हमने चिकित्सा टीम गठित कर दी है। जल्द ही गांव में जाकर पीडि़तों की जांच करवाने के साथ उपचार किया जाएगा। वहीं डेंगू की रोकथाम संबंधी छिड़काव व अन्य गतिविधियां भी करवाईजाएंगी।
- डॉ. बाबूलाल विश्नोई, सीएचएचओ, जालोर

Published on:
02 Nov 2018 11:37 am