जालोर

रोशनी से लबरेज रहेगी दिवाली, डिस्कॉम की तैयारी

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर बेहतर विद्युतापूर्ति प्रदान करने के लिए डिस्कॉम ने आवश्यक प्रबंध किए हैं।
2 min read
Nov 06, 2018
diwali#jalore#discom
जालोर के हरीदेव ोशी सर्किल पर रोशनी सज्जा

जालोर. जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर बेहतर विद्युतापूर्ति प्रदान करने के लिए डिस्कॉम ने आवश्यक प्रबंध किए हैं। इसके तहत बिजली लाइनों की मरम्मत एवं उपकरणों का पहले ही रख-रखाव किया जा चुका है। अधीक्षण अभियंता पीसी. टाक ने बताया कि जिले में स्थापित विभिन्न 33/11 केवी उपकेन्द्रों, 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों की मरम्मत का कार्य किया गया है। शहरी क्षेत्र जालोर में स्थापित 131 ट्रांसफार्मर, भीनमाल शहर में स्थापित 60 एवं सांचौर शहर में स्थापित 83 ट्रांसफार्मर के विद्युत भार की जांच एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में बढ़े हुए विद्युत भार एवं वोल्टेज की समस्या के निवारण को जालोर शहर में 18, भीनमाल में 16 एवं सांचौर शहर में 20 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिए हैं, ताकि विद्युतापूर्ति में व्यवधान न आए।

अधिकारियों को तैनात किया
निर्बाध रूप से विद्युतापूर्ति पर सतत रूप से निगरानी के लिए जिले में स्थापित 220 एवं 132 केवी के ग्रिड सब स्टेशन पर अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हंै। इसी तरह मुख्य 33/11 केवी उपकेन्द्रों पर कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। विद्युत सम्बंधी शिकायत होने पर वे इन अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
राउंड द क्लॉक चलेगा नियंत्रण कक्ष
जिले में विद्युतापूर्ति की देखरेख के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके नम्बर 02973-222535 है। विद्युत सम्बन्धी शिकायत का निवारण करने के लिए नियंत्रण कक्ष में 6 व ७ नवम्बर को चौबीस घंटे राउंड-द-क्लॉक कर्मचारी कार्यरत रहेंगे। आवश्यकता पडऩे पर टोल-फ्री नम्बर 1800-180-6045 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

जारी किए हैं नए कनेक्शन
जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत घरेलू कनेक्शन के लिए जमा मांग पत्र वाले आवेदकों एवं बीपीएल परिवारों के व्यक्तियों को क्रमश: 5945 एवं 4442 कनेक्शन जारी किए गए हैं। कुल 10387 परिवार विद्युत कनेक्शन से लाभान्वित हो रहे हैं। नए कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए 237 एवं नर्मदा नहर परियोजना (सिंचाई) की डिग्गियों के लिए 77 ट्रांसफार्मर जारी कर कनेक्शन जोड़े हैं।

पुख्ता प्रबंध किए...
उपभोक्ताओं को दीपावली पर खासतौर से निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसके पुख्ता प्रबंध किए हैं।
- पीसी. टाक,अधीक्षण अभियंता, डिस्कॉम, जालोर

Updated on:
28 Mar 2020 10:50 pm
Published on:
06 Nov 2018 01:25 pm