
जालोर. इस बार दीपावली त्योहार पर मार्केट में ऐसे पटाखे भी बिकने आए हैं जो लोगों को दंग कर देने वाले हैं। जी हां ड्रेगन बॉम्ब इस बार ही पटाखा मार्केट में नया आया है। इसकी विशेषता यह है कि यह जलने के बाद एक अण्डेनुमा चीज छोड़ेगा जो लोगों को गुदगुदाने के साथ उनका मनोरंजन भी करेगा। वहीं इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। मार्केट में इस पटाखे की खास डिमाण्ड है। इसके अलावा पॉपकोर्न बॉम्ब व मनी स्पाइलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इन्हें छोड़ते समय पॉपकोर्न व रुपए के सिक्कों जैसी आकृति दिखाई देगी। इसके अलावा भी मार्केट में इस बार २८ पॉवर शॉट, टीटू (अनार जैसा पटाखा), सायरन अनार, फोटो फ्लेश, मैजिक केण्डल, आई स्पिन, ट्विन्स और मिनी फ्लाई रोकेट भी बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। शहर में ऐसी पटाखों की करीब पंद्रह से बीस पटाखे की दुकानें हैं। जहां इन पटाखों की बिक्री हो रही है।
आज जमकर होगी पटाखों की खरीदारी
दीपावली पर्व को लेकर बुधवार को बच्चों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। वहीं माता-पिता और बड़ों के साथ पटाखों की दुकानों पर खरीदारी का दौर रात तक जारी रहेगा। इसको लेकर पटाखा व्यवसायियों ने भी दुकानों पर तरह-तरह के थोकबंद पटाखे सजा रखे हैं।