जालोर

जालिम पिता ने मासूम बेटे का गला दबाकर मार डाला, वजह बेहद चौंकाने वाली

जाखड़ी में बालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 9:49 PM IST
crime

रानीवाड़ा। जाखड़ी में बालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पिता को शराब लाने से मना किया था।

थानाधिकारी भूपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि एक मई को सूचना मिली थी कि जाखड़ी के एक खेत में मामाजी के स्थान के पास बालक का शव पड़ा है।शिनाख्त करने पर यह शव 29 अप्रेल से लापता बालक पुष्पेंद्रसिंह पुत्र दलवीरसिंह निवासी जाखड़ी का होना पाया गया। शव फूल कर खराब हो चुका था।

पोस्टमार्टम के दौरान बालक की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया।पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर सामने आया कि बालक का पिता दलवीरसिंह शराबी व झगडालू प्रवृति का है।

कड़ी पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।बताया कि उसने शराब लाने के लिए कहा था, लेकिन बालक ने खेलने जाने का कहते हुए शराब लाने से मना कर दिया।इससे नाराज होकर उसने गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले छिपाया शव, फिर फेंका आरोपित पिता ने खुलाया करते हुए बताया कि शराब के नशे में उसने बेटे पुष्पेंद्र उर्फ प्रवीण की हत्या कर दी।

कृषि कुएं पर एक कोने मेंं पड़े कचरे मेंं शव डाल दिया।इसके बाद बेरे पर खड़ी बाजरे की फसल में छुपाया। दूसरे दिन रात मेंं शव को आक की झाडिय़ोंं मेंं फेंक दिया। बाद में बालक के गुम होने व तलाश करने का नाटक किया।

Published on: