जालोर

सनसनीखेज मामला: रात में परिवार के साथ खाना खाया, फिर बेटे को और बाद में खुद को लगाया फंदा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 21, 2018
suicide in jalore

जालोर/ नारणावास। बागरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में पिता ने ही अपने बेटे को फंदे पर लटकाकर मार डाला और उसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मामला गुरुवार देर रात का है।

पुलिस के अनुसार बागरा निवासी लाला राम पुत्र सकाराम भील ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पिता सकाराम भील (65) गुरुवार रात को बागरा स्थित वडवैसी माता मंदिर के पास रहवासी मकान में छोटे भाई प्रवीण (4) के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना प्रभारी पदमपालसिंह भाटी ने मौका मुआयना किया।

थाना प्रभारी भाटी के अनुसार गुरुवार रात को मृतक सकाराम व परिवार के अन्य सदस्यों ने भोजन किया। इसके बाद रात को सभी सदस्य घर के बाहर ही सो गए। देर रात सकाराम ने पहले अपने पुत्र को घर के बाहर गेट की एंगल से फंदे पर लटका कर मार डाला। इसके बाद वह खुद भी घर के भीतर फंदे पर झूल गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है।

दो शादियां कर रखी थी सकाराम ने
सकाराम की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी और पुलिस की मानें तो दूसरी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सकाराम की पहली पत्नी के दो बड़े पुत्र 40 और 36 साल के हैं और पुलिस का तर्क है कि चार वर्षीय मृतक बालक भी पहली पत्नी का ही है। जबकि दूसरी पत्नी से एक लड़का और एक लड़की हैं, जिसकी उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि सकाराम को दिखाई कम देता था। ऐसे में सकाराम और उसके पुत्र की मौत कई सवाल पीछे छोड़ रही है।

बागरा थाना प्रभारी पदमपालसिंह भाटी ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद सकाराम ने दूसरी शादी की थी। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है।

Published on:
21 Sept 2018 07:15 pm