जालोर

Rajasthan: ‘तेरा हाल भी बाबा सिद्दीकी के जैसा कर दूंगा’, पूर्व BJP विधायक को मिली धमकी; मंत्री ने लिखा पत्र

Rajasthan News: जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल को सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भी भेजे हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 5:58 PM IST
Feature image

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर विधानसभा से पूर्व विधायक अमृता मेघवाल को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश ने यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसके बाद पूर्व विधायक ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय के साइबर थाने में रिपोर्ट दी है। वहीं, पूर्व विधायक को एक अज्ञात नंबर से अश्लील मैसेज भी आए हैं। उस नंबर पर वापस कॉल करने पर सामने वाले ने गालियां भी दी।

दरअसल, अज्ञात ने मेघवाल का बाबा सिद्दकी जैसा हाल करने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की बात कही है।

बदमाश ने कॉल पर दी धमकी

पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने बताया कि उनके सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे थे। जिसके बाद कॉल पर अज्ञात ने गालियां दी। शिकायत करने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि 'तेरा हाल भी बाबा सिद्दीकी के जैसा कर दूंगा।' पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने इस मामले को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पूर्व में भी मिल चुकी हैं धमकियां

अमृता मेघवाल ने बताया कि उनके साथ पिछले कुछ सालों से ऐसी घटनाएं होती रही हैं। जयपुर में उन्हें पहले भी धमकाया गया था, इसे लेकर सोडाला थाने में रिपोर्ट दी थी। इसके अलावा उन पर 2021 व 2022 में 2 बार हमले भी हुए हैं। इसको लेकर जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में उन्होंने मामला दर्ज कराया था।

2013 में MLA रही अमृता मेघवाल

गौरतलब है कि जालोर विधानसभा सीट से अमृता मेघवाल बीजेपी के टिकट पर साल 2013 से 2018 तक विधायक रही हैं। उन्होंने बीजेपी से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के रामलाल को 46 हजार 800 मतों के अंतर से हराया था। साल 2018 में पति बाबू लाल की दखलअंदाजी और लेन-देन के आरोपों से घिरने के चलते पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Updated on:
17 Oct 2024, 5:58 PM IST
Published on: